बरेली: पानी की टंकी की खुदाई से भवन को नुकसान पहुंचने की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। राजेंद्रनगर में बांके बिहारी मंदिर के पीछे निर्माणाधीन पानी की टंकी के आसपास खुदाई चल रही है। इससे कुछ लोगों ने भवन को भी क्षति पहुंचने की आशंका जाहिर करते हुए आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप तक मामला पहुंचाया है। राजेन्द्र नगर में पानी की टंकी के पास रहने वाले जगत पाल सिंह …

बरेली, अमृत विचार। राजेंद्रनगर में बांके बिहारी मंदिर के पीछे निर्माणाधीन पानी की टंकी के आसपास खुदाई चल रही है। इससे कुछ लोगों ने भवन को भी क्षति पहुंचने की आशंका जाहिर करते हुए आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप तक मामला पहुंचाया है।

राजेन्द्र नगर में पानी की टंकी के पास रहने वाले जगत पाल सिंह का आरोप है कि उनके मकान से सटाकर पानी की टंकी के निर्माण को 10 फीट गहरी खुदाई की जा रही है। इसकी शिकायत अधिकारियों से करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जिसके बाद उसने इस मामले की शिकायत सांसद धर्मेन्द्र कश्यप के मीडिया प्रभारी राहुल कश्यप से की है।

जगत पाल सिंह ने कहा कि राजेन्द्र नगर में जिस जगह खुदाई का कार्य चल रहा है। वहां पहले से ही एक पानी की टंकी है। उसके करीब आबादी से सटाकर एक नई टंकी बनाने को 10 फीट गहरी खुदाई की जा रही है। इसे लोगों को उनके भवनों को भी क्षति पहुंचने का खतरा है। सांसद के मीडिया प्रभारी राहुल कश्यप ने इस मामले में जल्द उचित कदम उठाने का भरोसा दिया।

संबंधित समाचार