बरेली: 3791 मतदेय स्थलों की 18196 कार्मिक संभालेंगे जिम्मेदारी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अब तैयारियों की समीक्षा की जा रही है, ताकि नामांकन शुरू होने से लेकर मतगणना समाप्त होने तक किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो। जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी मानवेंद्र सिंह ने कुछ …

बरेली, अमृत विचार। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अब तैयारियों की समीक्षा की जा रही है, ताकि नामांकन शुरू होने से लेकर मतगणना समाप्त होने तक किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो। जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी मानवेंद्र सिंह ने कुछ माह पहले वरिष्ठ अफसरों को चुनाव संपन्न कराने के लिए कार्यों का आवंटन कर बतौर प्रभारी जिम्मेदारी सौंपी थी।

गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी ने 9 अफसरों की ड्यूटी चुनाव में रिजर्व जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में लगाई है। साथ ही मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के पशुधन प्रसार अधिकारियों के साथ ही अन्य विभागों के मिलाकर 24 अफसरों की बतौर सेक्टर मजिस्ट्रेट रिजर्व में ड्यूटी लगाई है। इसके साथ 3791 मतदेय स्थल तो 1954 मतदान केंद्र जनपद में बनाए गए हैं। इनकी व्यवस्था संभालने के लिए 18196 मतदान कार्मिकों की ड्यूटी लगाई जा रही है।

9 अफसरों को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया
बहेड़ी विधानसभा के अजय कुमार द्विवेदी संयुक्त शिक्षा निदेशक, मीरगंज के शरद कुमार सिंह अधीक्षण अभियंता पंचम मंडल सिंचाई, भोजीपुरा के मनीष सोनकर अधिशासी अभियंता विद्युत यांत्रिक खंड लोनिवि, नवाबगंज के हिमांशु कुमार अधीक्षण अभियंता बाढ़ कार्य मंडल, फरीदपुर के राजीव दीक्षित अधीक्षण अभियंता बरेली विकास प्राधिकरण, बिथरी चैनपुर के नीरज कुमार अधीक्षण अभियंता चतुर्थ मंडल, बरेली शहर के अनिल कुमार शर्मा अधीक्षण अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, बरेली कैंट के रोहित सिंह क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, आंवला के संजय कुमार आर्य अधिशासी अभियंता चतुर्थ मंडल जल निगम जोनल मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं।

24 अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया
बहेड़ी विधानसभा में मदन मोहन प्लांट ऑफीसर, दीपक सिंह पशुधन प्रसार अधिकारी, निवेंद्र सिंह पशुधन प्रसार अधिकारी, मीरगंज में नवीन चंद्र बाजपेयी पशुधन प्रसार अधिकारी, इंद्रपाल सिंह पशुधन प्रसार अधिकारी, संजय कुमार सिंह उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी, भोजीपुरा में संजय गंगवार, युधिष्ठर पाल सिंह पशुधन प्रसार अधिकारी, अभिषेक कुमार सहायक अभियंता, नवाबगंज में महिपाल सिंह पशुधन प्रसार अधिकारी, हेत राम उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी, फरीदपुर में ख्याली राम पशुधन प्रसार अधिकारी, हिमांशु राठौर सहायक अभियंता, बिथरी चैनपुर में जहीर अहमद, ओमप्रकाश यादव, श्रीराम वर्मा पशुधन प्रसार अधिकारी, अजीत सिंह पटेल सहायक अभियंता, बरेली शहर में सलीम खान पशुधन प्रसार अधिकारी, राज कमल पटेल सहायक अभियंता, बरेली कैंट में ओम प्रकाश मिश्रा, वुद्धपाल सिंह पशुधन प्रसार अधिकारी और आंवला में प्रमोद कुमार सक्सेना प्लांट आफीसर और मनोज कुमार पशुधन प्रसार अधिकारी को बतौर सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है।

इस बार 47406 वोटर पहली बार करेंगे मतदान
जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार मतदाता की प्रकाशित की गई अंतिम सूची में 18-19 आयु वर्ग के 47406 ऐसे मतदाता हैं जो पहली बार मतदान करेंगे। इसके अलावा 80 वर्ष से अधिक आयु के 46519 वोटर हैं। 25321 दिव्यांग वोटर मतदान करेंगे। इसमें 90 वोटर थर्ड जेंडर वाले भी हैं।

संबंधित समाचार