आज का राशिफल | 07 जनवरी, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज आप अपने घर में किसी उत्सव का आयोजन कर सकते हैं। पैतृक कारोबार में आपको बड़ा लाभ मिल सकता है। आपके द्वारा बनाई हुई योजना सफल होगी। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बेहतरीन अवसर प्राप्त होने की सम्भावना है। वृष राशि आज नए कार्य की योजना बनाने के लिए दिन शुभ …

मेष राशि

आज आप अपने घर में किसी उत्सव का आयोजन कर सकते हैं। पैतृक कारोबार में आपको बड़ा लाभ मिल सकता है। आपके द्वारा बनाई हुई योजना सफल होगी। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बेहतरीन अवसर प्राप्त होने की सम्भावना है।

वृष राशि

आज नए कार्य की योजना बनाने के लिए दिन शुभ है। कानूनी पचड़ों से मुक्ति मिल सकती है। व्यापार में पार्टनरशिप करने के मौके मिलेंगे। जीवनसाथी के प्रति आपके मन में सम्मान भाव बढ़ेगा। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा।

मिथुन राशि

आज आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। पिता के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। दाम्पत्य जीवन का असन्तोष भी आप संवाद के बल पर दूर कर सकते हैं। नई तकनीक के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। आपको दूसरों की मदद करने के कारण लोकप्रिय रहेंगे।

कर्क राशि

आज दवाइयों पर धन खर्च हो सकता है। इसके कारण आपको अपने खर्चों पर कटौती भी करनी पड़ेगी। घर और कार्यक्षेत्र आवश्यक वस्तुओं की कमी के कारण आप क्रोधित हो सकते हैं। नए प्रेम सम्बन्धों को लेकर सावधान रहें।

सिंह राशि

आज आपको एक बड़ा पद सौंपा जा सकता है। ससुराल पक्ष से शुभ सूचना मिल सकती है। नव विवाहित जोड़े परिवार आगे बढ़ाने के फैमिली प्लानिंग करने का विचार बना सकते हैं। परिवार में सभी लोग आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे।

कन्या राशि

आज आपके मस्तिष्क में कुछ बेहतरीन रचनात्मक आइडियाज़ आयेंगे। इसका प्रयोग आप नये स्टार्टअप के लिये भी कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों के व्यवहार से परेशानी होगी। अपने लक्ष्य के प्रति आप एकाग्र रहेंगे।

तुला राशि

आज का पूरा दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। प्रेमी जोड़े विवाह के लिए परिजनों को मनाने में सफल रहेंगे। विवादित मामलों पर समझौता हो सकता है। मीडिया और राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है।

वृश्चिक राशि

आज गले में इन्फेक्शन की समस्या हो सकती है। ऑफिस में काम ज्यादा न होने के बाद भी आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। पुरानी उलझनों को लेकर आप थोड़े परेशान रहेंगे। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। घर के बुजुर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे।

धनु राशि

आज बहुमूल्य वस्तुओं की खरीदारी का विचार बनायेंगे। बच्चों की जरूरतों का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। दृढ़ निश्चय के दम पर आप कोई बड़ा काम कर सकते हैं। परिजनों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।

मकर राशि

आज कार्यक्षेत्र में सीनियर्स आपसे प्रसन्न रहेंगे। फाइनेंस से जुड़े कार्यों में देरी हो सकती है। लोन सबंधित मामले उलझने की आशंका है। कब्ज के रोगियों को आज परेशानी होगी। बेवजह के मुद्दों पर आप घिर सकते हैं।

कुंभ राशि

आज आप परिजनों के साथ बेहतरीन समय बितायेंगे। अनावश्यक खर्चों में नियन्त्रण पाने में सफल रहेंगे। आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। दाम्पत्य जीवन बेहद सुखद रहेगा। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ा प्लेटफार्म मिल सकता है।

मीन राशि

आज समस्याओं को लेकर आप लापरवाह हो सकते हैं। अति उत्साह के कारण आपके काम बिगड़ने की आशंका है। पुराने रोग दोबारा उभर सकते हैं। शाम के समय आप दिखावे में धन खर्च करेंगे। विदेशी स्रोतों से धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।