कोरोना के चलते अदालत ने दिए बांके बिहारी मंदिर में ऑनलाइन दर्शन कराने के आदेश
मथुरा। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए पौराणिक नगरी मथुरा की स्थानीय अदालत ने वृन्दावन स्थित विश्वविख्यात बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं को ऑनलाइन दर्शन कराने के आदेश दिए गए हैं। मथुरा की सिविल जज (जूनियर डिवीजन) अर्चना सिंह द्वारा जारी आदेश में मंदिर प्रबंधन को ऑनलाइन दर्शन के इंतजाम …
मथुरा। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए पौराणिक नगरी मथुरा की स्थानीय अदालत ने वृन्दावन स्थित विश्वविख्यात बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं को ऑनलाइन दर्शन कराने के आदेश दिए गए हैं। मथुरा की सिविल जज (जूनियर डिवीजन) अर्चना सिंह द्वारा जारी आदेश में मंदिर प्रबंधन को ऑनलाइन दर्शन के इंतजाम करने के अलावा प्रत्येक दर्जनार्थी को कोरोना परीक्षण की आरटीपीसीआर रिपोर्ट लाना अनिवार्य कर दिया गया है।
उन्होंने आदेश में कहा कि प्रत्येक दर्शनार्थी को कोरोना के नियमों का अनुपालन करना सुनिश्चित कर दिया जाए। मंदिर के प्रबंधक मुनीश शर्मा ने बताया कि अदालत ने 12 सू़त्रीय आदेश में मंदिर के बाहर व गलियों में भीड़ रोकने के लिए पुलिस को भी निर्देश दिया है।
मंदिर के गोस्वामियों को छोड़कर सभी दर्शनार्थियों को बांकेबिहारी जी के दर्शन के बाद मंदिर से तुरंत बाहर जाने की व्यवस्था करने को भी कहा गया है। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि दर्शनार्थियों के ऑनलाइन पंजीकरण में भी दर्शनार्थियों की संख्या सीमित कर दी जाये।
इसके साथ ही प्रवेश मार्ग पर कोरोना जांच डेस्क बनाने और मंदिर परिसर में पुलिस एवं अर्धसैनिक बल के जवान तैनात कर व्यवस्था को ऐसा बनाने को कहा गया है जिससे कि मंदिर परिसर और इसके आसपास संक्रमण फैलने से रोका जा सके।
कोरोना के बढ़ते मामले बढ़ाते टेंशन, कर्नाटक में 5,000 नए मामले, अन्य राज्यों में भी मामलों में उछाल
कर्नाटक में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 5,000 से अधिक मामले आए, वहीं मृत्यु का केवल एक मामला सामने आया जिसके बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामले 30,22,603 हो गए और कोविड-19 से मृतक संख्या 38,358 हो गई।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें– कोरोना के बढ़ते मामले बढ़ाते टेंशन, कर्नाटक में 5,000 नए मामले, अन्य राज्यों में भी मामलों में उछाल
