बहराइच: बच्चे पर बाघ ने किया हमला, लखनऊ किया गया रेफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। ककरहा रेंज के भिउरा में गुरुवार को 10 साल के बच्चे पर बाघ ने हमला कर दिया था। एसडीओ और अन्य अधिकारियों के निरीक्षण में बाघ के हमले की पुष्टि हुई है। वहीं हमले में गंभीर रूप से घायल बच्चे को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज क्षेत्र …

बहराइच। ककरहा रेंज के भिउरा में गुरुवार को 10 साल के बच्चे पर बाघ ने हमला कर दिया था। एसडीओ और अन्य अधिकारियों के निरीक्षण में बाघ के हमले की पुष्टि हुई है। वहीं हमले में गंभीर रूप से घायल बच्चे को लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज क्षेत्र का मधवापुर ग्राम पंचायत जंगल से सटा हुआ है। ग्राम पंचायत के मजरा भिउरा निवासी संतोष यादव (10) पुत्र बलराम गुरुवार दोपहर 12 बजे के आसपास गन्ने के खेत में गया था। गन्ने की छिलाई करते समय खेत से निकलकर वन्यजीव ने हमला कर दिया था। पहले वन विभाग के अधिकारियों ने तेंदुए का हमला बताया था।

वहीं देर रात को वन विभाग के एसडीओ अमित सिंह, वन क्षेत्राधिकारी इरफान अंसारी, वन दरोगा आलोक मणि तिवारी, मुनेश्वर सिंह, वन रक्षक अमर सिंह, रामकुमार पहुंचे। एसडीओ अमित सिंह ने बताया कि पगचिन्ह से बाघ के आने की पुष्टि हुई है। साथ ही बालक बाघ के हमले में घायल हुआ है। बाघ के आगमन को लेकर वन विभाग ने सतर्कता तेज कर दी है।

उधर बाघ के हमले में घायल बालक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे बहराइच मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर कर दिया गया है। पिता बलराम ने फोन पर परिवार के लोगों को बताया कि बालक की सिर्फ सांस चल रही है। हालत नाजुक बनी हुई है।

निरंतर गश्त का निर्देश

डीएफओ आकाशदीप वधावन ने बताया कि भीउरा गांव में बाघ ने बालक पर हमला किया है। इसकी जानकारी वनाधिकारियों की ओर से दी गई है। बाघ के मूवमेंट को देखते हुए वनकर्मियों को निरंतर गश्त के निर्देश दिए गए हैं।

तेंदुए के हमले में ग्रामीणों की जान बच सकती है लेकिन बाघ के हमले में जान बचना मुश्किल है। वन विभाग के मुताबिक शिकार की तलाश में पुन बाघ़ घटनास्थल पर जा सकता है।

पढ़ें- रायबरेली: लगातार रिमझिम बारिश से बढ़ी ठंड, आम जनजीवन हुआ प्रभावित

संबंधित समाचार