मुरादाबाद : दिल्ली-लखनऊ की तर्ज पर पांच स्थानों पर बने एयर क्वालिटी कंट्रोल स्टेशन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विनोद श्रीवास्तव/मुरादाबाद,अमृत विचार। दिल्ली, लखनऊ की तर्ज पर मुरादाबाद में भी अब डिजिटल डिस्प्ले स्क्रीन पर शहर की वायु प्रदूषण का स्तर दिखेगा। शहर में पांच जगह एयर क्वालिटी कंट्रोल स्टेशन (वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्र) के जरिए डिजिटल डिस्प्ले स्क्रीन पर शहर का वायु प्रदूषण स्तर दिखेगा। इससे प्रदूषण स्तर को कम करने में आसानी …

विनोद श्रीवास्तव/मुरादाबाद,अमृत विचार। दिल्ली, लखनऊ की तर्ज पर मुरादाबाद में भी अब डिजिटल डिस्प्ले स्क्रीन पर शहर की वायु प्रदूषण का स्तर दिखेगा। शहर में पांच जगह एयर क्वालिटी कंट्रोल स्टेशन (वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्र) के जरिए डिजिटल डिस्प्ले स्क्रीन पर शहर का वायु प्रदूषण स्तर दिखेगा। इससे प्रदूषण स्तर को कम करने में आसानी होगी।

स्मार्ट सिटी परियोजना में शहर में पांच जगहों पर एयर क्वालिटी कंट्रोल स्टेशन (वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशन) स्थापित किया है। इससे डिजिटल डिस्प्ले स्क्रीन पर शहर का वायु प्रदूषण सूचकांक का स्तर दिखेगा। इससे मुरादाबाद को क्लीन के साथ ग्रीन रखने के कार्य में आसानी होगी। नये साल में शहर के नागरिकों की झोली में इलेक्ट्रिक बसों से वातानुकूलित बसों में सफर का आनंद मिलने के बाद वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशन से शहर को हरा भरा व प्रदूषण मुक्त रखने के कार्य को गति मिलेगी। क्योंकि पहले केवल लाजपत नगर में ही प्रदूषण का सूचकांक मापने की सुविधा थी।

अब स्मार्ट सिटी परियोजना में शहर में पांच जगहों पर एयर क्वालिटी कंट्रोल स्टेशन स्थापित हो चुका है। यह स्टेशन राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कंट्रोल रुम से जुड़ा है। जो पूरी तरह आटोमेशन मोड पर काम करेगा। इसके डिजिटल डिस्प्ले स्क्रीन पर वायु प्रदूषण स्तर हर आने जाने वालों को दिखेगा। वायु गुणवत्ता सूचकांक के खतरनाक जोन में जाते ही आटो सेंसर से सिग्नल सचेत करेगा।

जिस पर प्रदूषण स्तर को कम करने के उपाय में जुटा जा सकेगा। इससे प्रदूषण के बिगड़े हालात को सुधारने में आसानी होगी। नगर निगम के पर्यावरण अभियंता राजीव कुमार राठी का कहना है कि पांच जगहों पर एयर क्वालिटी कंट्रोल मानीटरिंग सिस्टम से शहर का प्रदूषण स्तर कम बेहतर रखने में आधुनिक तकनीक से मदद मिलेगी। वहीं स्मार्ट सिटी मिशन के मुख्य अभियंता अनिल मित्तल का कहना है कि शहर में सुविधाएं भी अब स्मार्ट हैं। लोगों से अपील है कि शहर को स्वच्छ और सुंदर रखने में अपना सहयोग प्रदान करें।

इन स्थानों पर लगा डिजिटल डिस्प्ले स्क्रीन : बुद्धि विहार, कांठ रोड पर रोजगार कार्यालय, जिगर कालोनी में पाशा पार्क, पीतल नगरी एवं इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन में एयर क्वालिटी मानिटरिंग स्टेशन लगाए जा चुके हैं। इससे इंटरनेट पर अलग-अलग क्षेत्रों का प्रदूषण का स्तर डिजिटल डिस्प्ले स्क्रीन पर सभी देख सकेंगें। डिजिटल स्क्रीन पर प्रदूषण का पैरामीटर, वैल्यू भी देखा जा सकता है।

पहले केवल 500 मीटर के दायरे में होती थी प्रदूषण स्तर की जांच
शहर में अब तक लाजपत नगर क्षेत्र में लगे एयर क्वालिटी मानिटरिंग स्टेशन से प्रदूषण का स्तर चेक किया जाता था। जो अधिक विश्ववसीय नहीं माना जाता था। जिसके चलते आए दिन मुरादाबाद का प्रदूषण स्तर खतरनाक जोन में रहता था। इस स्टेशन से केवल 500 मीटर के दायरे में ही प्रदूषण चेक होता था। अब अलग-अलग क्षेत्रों का प्रदूषण वायु गुणवत्ता सूचकांक में दर्ज होगा।

शहर को स्मार्ट के साथ क्लीन व ग्रीन रखने के संकल्प को पूरा करने में सभी का प्रयास रंग लाया है। इलेक्ट्रिक बसों से सफर का आनंद शहर वासियों को मिला, अब वायु प्रदूषण कम करने के लिए इस नये सिस्टम से आसानी होगी। इससे सुरक्षित, पर्यावरण संरक्षित, अत्याधुनिक तकनीक आधारित विकास का नया आयाम मुरादाबाद शहर को मिला है। -संजय चौहान, नगर आयुक्त

संबंधित समाचार