मुरादाबाद : घर के बाहर कार खड़ी करने के विरोध पर घर में घुसकर पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। घर के बाहर कार खड़ी करने के विरोध पर आरोपियों ने हृदयाघात से पीड़ित दंपति पर हमला कर दिया। घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की और गोली मारने की धमकी दी। आरोपी प्रशासन में पहुंच की धमकी देते हैं। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने मझोला पुलिस को कार्रवाई का निर्देश …

मुरादाबाद, अमृत विचार। घर के बाहर कार खड़ी करने के विरोध पर आरोपियों ने हृदयाघात से पीड़ित दंपति पर हमला कर दिया। घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की और गोली मारने की धमकी दी। आरोपी प्रशासन में पहुंच की धमकी देते हैं। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने मझोला पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया है।

मझोला थानाक्षेत्र के सरस्वती कालोनी गली नंबर चार निवासी सरोज शर्मा ने बताया कि वह और उनके पति दिल के मरीज हैं। उनके घर के सामने मोहल्ले में रहने वाले दो सगे भाई अपनी कार गलत तरीके से खड़ी करते हैं। सरोज शर्मा और उनके पति ऋषिपाल शर्मा ने उनसे कई बार कार खड़ी करने को मना किया। आरोप है कि 29 दिसंबर की शाम आरोपी शराब के नशे में धुत्त होकर उनके घर में घुस आया और गालियां दीं।

विरोध पर दोनों भाइयों और उनकी मां ने भी अभद्रता की। लात-घूंसों से पीटा और आइंदा कार खड़ी करने का विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि उसी रात करीब 11 बजे दोनों आरोपी 10-12 लड़कों को लेकर उनके घर का दरवाजा पीटने लगे। दरवाजा न खोलने पर गोली मारने की धमकी देने लगे। पीड़िता के अनुसार उन्होंने आरोपियों की वीडियो बना लिया और डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस के पहुंचने पर आरोपी भाग गए। एक आरोपी स्वयं को एसडीएम कांठ का पेशकार और दूसरा कलेक्शन अमीन बताता है। धमकी देते हैं कि हमारी प्रशासन में बहुत बात है, तुम हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते। आरोपियों से दंपति ने अपनी जान को खतरे की आशंका जताई है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।

संबंधित समाचार