बरेली: 15 माह की बच्ची के गले मे टॉफी फंसने से मौत
कैंट/ बरेली, अमृत विचार। कैंट के मोहनपुर में एक 15 माह की बच्ची की गले में टॉफी फंस जाने से उसकी मौत हो गई। बच्चे की मात्र परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि बच्चे अपनी मां के साथ ननिहाल में थी। फिलहाल परिजनों ने बच्ची को सुपुर्द ए खाक कर …
कैंट/ बरेली, अमृत विचार। कैंट के मोहनपुर में एक 15 माह की बच्ची की गले में टॉफी फंस जाने से उसकी मौत हो गई। बच्चे की मात्र परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि बच्चे अपनी मां के साथ ननिहाल में थी। फिलहाल परिजनों ने बच्ची को सुपुर्द ए खाक कर दिया है।
दरअसल मोहनपुर के वार्ड नंबर 3 के रहने वाले मोहसिन सैफी की पत्नी गुलशन फातमा अपने बच्चों के साथ ठिरिया निजाबत खां स्थित मायके गई थी। परिजनों के मुताविक गुरुवार को शाम करीब 5 बजे बच्ची की मां गुलशन फात्मा ने अनाबिया को जैली की टॉफी खाने को दे दी। जिसके बाद टॉफी उसके गले में फंस गई। जिससे उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी। कुछ ही देर अनाबिया की मौत हो गई।
आनन फानन में उसे इलाज के लिए निजि अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अचानक बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने बच्ची अनाबिया के शव को गुरुवार देर शाम सुपुर्द ए खाक कर दिया।
मोहसिन ने बताया कि वह किराने का काम करते है। उनके तीन बच्चों में अनाबिया सबसे छोटी थी। बड़ा बेटा अमन 9 साल का है और छोटा बेटा तनु 6 साल का है।
इसे भी पढ़ें…
तमिलनाडु: दोहरे हत्याकांड के दो संदिग्ध पुलिस मुठभेड़ में ढेर
