अमरोहा : कांग्रेसियों का भाजपा के खिलाफ धरना-प्रदर्शन, कहा-गरीबों से लूटा गया पैसा वापस कराए सरकार
हसनपुर (अमरोहा), अमृत विचार। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर पूंजीपतियों की सरकार होने का आरोप लगाते हुए तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान एसडीएम को महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। शुक्रवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष ओंमकार सिंह कटारिया के नेतृत्व में कार्यकर्ता नुमाइश ग्राउंड में एकत्र हुए और जुलूस की शक्ल …
हसनपुर (अमरोहा), अमृत विचार। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर पूंजीपतियों की सरकार होने का आरोप लगाते हुए तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान एसडीएम को महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। शुक्रवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष ओंमकार सिंह कटारिया के नेतृत्व में कार्यकर्ता नुमाइश ग्राउंड में एकत्र हुए और जुलूस की शक्ल में अमरोहा मार्ग स्थित तहसील कार्यालय पहुंचे। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
धरने को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश सचिव तारिक मोहम्मद खान ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार बन कर कार्य कर रही है। भाजपा सरकार को गरीबों से कोई सरोकार नहीं है। सहारा इंडिया एवं पल्स कंपनियों ने गरीबों का करोड़ों रुपया अपने पास जमा करके घोटाला किया है। जिसके कारण गरीबों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। लेकिन, सरकार इन दोनों कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। सरकार के पास इन दोनों कंपनियों का कोई भी डाटा नहीं है।
सरकार से मांग है कि सहारा एवं पल्स कंपनियों में निवेश करने वाले प्रदेश के गरीब लोगों को सूचीबद्ध कर तत्काल उनका पैसा वापस दिलाया जाए। इस मौके पर जिला अध्यक्ष ओंमकार सिंह कटारिया, चौधरी शमीम अयूब, हरिओम पुष्कर,छुनन भारती, फारुख,महफूज, आकिब अली, दिलशाद, शमशाद, सुनील कुमार, तारिक मोहम्मद खान, आसिम हुसैन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
