रुद्रपुर: पत्नी की हत्या कर सरेंडर करने वाला आरोपी भेजा जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। भदईपुरा में पत्नी का गला घोंटने के बाद कोतवाली पहुंचे आरोपी युवक को पुलिस ने जेल भेज दिया है। उसके सरेंडर करने के बाद पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इस मामले में बाकी आरोपियों को लेकर जांच शुरू कर दी गई है। कोतवाली प्रभारी विक्रम राठौर ने …

रुद्रपुर, अमृत विचार। भदईपुरा में पत्नी का गला घोंटने के बाद कोतवाली पहुंचे आरोपी युवक को पुलिस ने जेल भेज दिया है। उसके सरेंडर करने के बाद पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इस मामले में बाकी आरोपियों को लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

कोतवाली प्रभारी विक्रम राठौर ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब पांच बजे मश्कूर ने पत्नी फरहा की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद पत्नी के मायके वालों को जानकारी दी। करीब डेढ़ घंटे बाद मश्कूर सुबह करीब साढ़े छह बजे कोतवाली पहुंच गया। सरेंडर करते हुए उसने जुर्म कबूला तो खलबली मच गई।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि खेड़ा निवासी मृतका के पिता रियाजुद्दीन की तहरीर पर पति मश्कूर सहित छह के खिलाफ दहेज हत्या में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी मश्कूर को जेल भेज दिया गया है।

संबंधित समाचार