अयोध्या: मोदहा समेत छह ओवरब्रिज दिसंबर 2023 तक बनकर होंगे तैयार, सांसद ने किया भूमिपूजन व शिलान्यास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। आखिरकार अयोध्या नगर क्षेत्र के छह ओवरब्रिज के निर्माण कार्यों का शिलान्यास शुक्रवार को हो ही गया। अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो इनका निर्माण दिसंबर 2023 तक हो जाएगा। इसके बनते ही रेलवे क्रॉसिंगों को पार करना सुरक्षित और सुविधाजनक हो जाएगा कैंट स्टेशन पर सांसद लल्लू सिंह व नगर विधायक वेद प्रकाश …

अयोध्या। आखिरकार अयोध्या नगर क्षेत्र के छह ओवरब्रिज के निर्माण कार्यों का शिलान्यास शुक्रवार को हो ही गया। अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो इनका निर्माण दिसंबर 2023 तक हो जाएगा। इसके बनते ही रेलवे क्रॉसिंगों को पार करना सुरक्षित और सुविधाजनक हो जाएगा कैंट स्टेशन पर सांसद लल्लू सिंह व नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने नगर क्षेत्र के 6 ओवरब्रिज के निर्माण के लिए भूमि पूजन व शिलान्यास किया। इन ओवरब्रिज की अनुमानित लागत लगभग 410.2 करोड़ रुपये है।

यह सभी ओवरब्रिज नगर के विभिन्न स्थानों जैसे क्रॉसिंग संख्या 105 (बिल्हार घाट- दर्शननगर) सूर्यकुण्ड, क्रॉसिंग संख्या 107अ (दर्शननगर-अयोध्या) दर्शन नगर, क्रॉसिंग संख्या 108अ (दर्शननगर अयोध्या ) हलकारा पुरवा पंच कोसी मार्ग, क्रॉसिंग संख्या 111-इ (अयोध्या यार्ड) टेढ़ी बाजार, क्रॉसिंग संख्या 112अ (अयोध्या- आचार्य नरेन्द्रदेव ) बड़ी बुआ व क्रॉसिंग संख्या 121इ अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन के निकट मोदहा पर निर्मित किए जाएंगे। इनके निर्माण की अवधि दिसम्बर 2023 तक संभावित है। यह सभी ओवरब्रिज यात्रियों और आमजन को आवागमन हेतु सुगमता प्रदान करेंगे। साथ ही यात्री व आमजन की जान-माल की सुरक्षा हेतु भी उपयोगी सिद्ध होंगे।

यह भी पढ़ें:-अंतरिक्ष की यात्रा करने के बाद अब चंद्रमा का चक्कर लगाना चाहते हैं जापान के कारोबारी मीजावा

महिला किसानों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आगाज

अयोध्या। कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के पारिवारिक संसाधन प्रबंध व उपभोक्ता विज्ञान विभाग द्वारा अयोध्या व सुल्तानपुर के 16 गांवों की 400 महिला किसानों को प्रशिक्षित किए जाने का कार्यक्रम शुक्रवार से प्रारंभ हो गया।

यह भी पढ़ें:-जन्मदिन विशेष : पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहीं बिपाशा बसु, जानिए एक्ट्रेस से जुड़े रोचक किस्से

संबंधित समाचार