भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह करेंगी अब टिप्स और सारेगामा म्यूजिक के लिए एलबम
मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री-सिंगर अक्षरा सिंह टिप्स और सारेगामा म्यूजिक के लिए एलबम करेंगी। बॉलीवुड रैपर बादशाह के चार्ट बस्टर गाना पानी-पानी के भोजपुरी संस्करण में धूम मचाने के बाद अक्षरा सिंह अब मशहूर म्यूजिक कम्पनी टिप्स और सारेगामा म्यूजिक के लिए एलबम करने वाली हैं। अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से …
मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री-सिंगर अक्षरा सिंह टिप्स और सारेगामा म्यूजिक के लिए एलबम करेंगी। बॉलीवुड रैपर बादशाह के चार्ट बस्टर गाना पानी-पानी के भोजपुरी संस्करण में धूम मचाने के बाद अक्षरा सिंह अब मशहूर म्यूजिक कम्पनी टिप्स और सारेगामा म्यूजिक के लिए एलबम करने वाली हैं।
अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से टिप्स के मालिक गिरीश कुमार और सारेगामा म्यूजिक के सीएमडी विक्रम मेहरा के साथ वाली फोटो पोस्ट की है, जो तेजी से वायरल भी हो रही है।
पढ़ें: शाहिद कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया अपना नया लुक, देखें
अक्षरा की इस मुलाकात को लेकर कहा जा रहा है कि वह जल्द ही इस बैनर में काम करती नजर आएंगी। अक्षरा ने इस मुलाकात को लेकर खुशी जाहिर की है, जो इस बात का संकेत भी है कि अक्षरा सिंह की यह मुलाकात बेहद खास रही है।
आमिर खान ‘लाल सिंह चड्ढा’ के बाद दो फिल्मों पर करेंगे काम
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के बाद दो फिल्मों पर काम शुरू करेंगे। आमिर खान ‘लाल सिंह चड्ढा में करीना कपूर खान के साथ नजर आने वाली हैं। कोरोना के चलते यह फिल्म काफी प्रभावित हुई है। आमिर खान अब अपने आने वाले प्रोजेक्ट को लेकर भी काम में जुट गए हैं। बताया जा रहा है कि वह दो फिल्में प्रोड्यूस करने वाले हैं। इन फिल्मों में से एक फिल्म को आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव निर्देशित करने वाली हैं। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें….
यह भी पढ़ें: Birthday Special: रीना रॉय के जन्मदिन पर जानें उनसे जुड़ी खास बातें
