बहराइच में कोरोना का कहर जारी, मिले 19 नए संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। शुक्रवार को जिले में एकाएक कोरोना संक्रमितों की संख्या में बाढ़ आ गई। एकसाथ 19 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में इज़ाफा होने लगा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से रिपोर्ट जारी की गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सतीश कुमार …

बहराइच। शुक्रवार को जिले में एकाएक कोरोना संक्रमितों की संख्या में बाढ़ आ गई। एकसाथ 19 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में इज़ाफा होने लगा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से रिपोर्ट जारी की गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सतीश कुमार सिंह ने बताया कि इस बार शुक्रवार को सर्वाधिक 19 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। सभी पॉजिटिव लोगों को होम आइसोलेट करा दिया गया है।

सीएमओ ने बताया कि कोरोना संक्रमितों में नौ शहर निवासी हैं। जबकि बलहा विकास खंड में दो, विशेवरगंज और महसी में एक एक संक्रमित आया है। जबकि छह अन्य लोग भी पॉजिटिव आए हैं। कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। इसके बावजूद लोग बचाव के संसाधन नहीं अपना रहे हैं। ऐसे में संक्रमण की रफ्तार और तेज़ी से बढ़ सकती है।

मास्क और टीका से ही बचाव

स्वास्थ्य सूचना और शिक्षा अधिकारी बृजेश सिंह ने बताया कि लोग घर से बाहर निकलें तो मास्क का जरूर प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि सभी लोग संक्रमण से बचाव के लिए टीका जरूर लगवाएं। भीड़भाड़ से भी बचें।

रायबरेलीः श्री गुरु गोविंद सिंह जी महराज के प्रकाश उत्सव पर निकली शोभायात्रा

रायबरेली। श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश उत्सव को लेकर बारिश के बीच शुक्रवार सुबह फिरोज गांधी नगर स्थित गुरुद्वारा साहब से शोभायात्रा निकाली गई। संगत के जयकारे से माहौल भक्तिमय रहा। जो बोले सो निहाल के घोष लगाए गए। शोभायात्रा में सबसे आगे महिलाएं, बच्चे व पुरुष शब्द गायन व गुरु गोविंद सिंह के जयकारे लगाते चल रहे थे।

यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: पाल नर्सिंग कॉलेज में 93 विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव, पांच माइक्रो कंटेनमेंट जोन बने

 

संबंधित समाचार