मुरादाबाद : प्रेमी ने युवती के अश्लील फोटो किए वायरल, टूटा रिश्ता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। दो साल पहले हुए ब्रेकअप के बाद युवक ने सोशल मीडिया और युवती के करीबियों के मोबाइल पर प्रेमिका के अश्लील फोटो वायरल कर दिए। इससे उसकी शादी टूट गई। विरोध पर सिरफिरे प्रेमी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दे डाली। परेशान प्रेमिका ने शुक्रवार को एसएसपी बबलू कुमार …

मुरादाबाद, अमृत विचार। दो साल पहले हुए ब्रेकअप के बाद युवक ने सोशल मीडिया और युवती के करीबियों के मोबाइल पर प्रेमिका के अश्लील फोटो वायरल कर दिए। इससे उसकी शादी टूट गई। विरोध पर सिरफिरे प्रेमी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दे डाली। परेशान प्रेमिका ने शुक्रवार को एसएसपी बबलू कुमार से कार्रवाई की गुहार लगाई, जिस पर उन्होंने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

मझोला थाना क्षेत्र के लाइनपार निवासी युवती के अनुसार उसके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। वह सुबह-शाम लोगों के घरों में काम करने के बाद दोपहर से बुद्धि विहार स्थित ब्यूटी पार्लर में काम करती है। उसने बताया कि चार साल पूर्व बदायूं के बिसौली निवासी युवक से उसके प्रेम संबंध हो गए। आरोपी महानगर के एक अस्पताल में कंपाउंडर है। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध भी बना लिए। किसी बात को लेकर उनके बीच अनबन हो गई। तब उन्होंने करीब दो साल पहले आपसी सहमति से संबंध खत्म कर लिए। इस दौरान परिजनों ने युवती का रिश्ता उत्तराखंड के काशीपुर में तय कर दिया। गोद भराई की रस्म भी हो गई। फरवरी में उसकी शादी होनी है।

आरोप है कि इसी बीच प्रेमी ने उसके अश्लील फोटो सोशल मीडिया और रिश्तेदारों के अलावा उसकी होने वाली ससुराल भी भेज दिए। सिरफिरे आशिक की इस करतूत से युवती का रिश्ता टूट गया। इस मामले में उसने युवक से बात की तो उसने जान से मारने की धमकी दी।

रिश्ता टूटा तो अवसाद में आई युवती
युवक की करतूत से युवती का रिश्ता तो टूट ही गया, इससे वह समाज में बदनाम भी हो गई। इस घटना से अवसाद में आई युवती ने अपनी जान देने का प्रयास भी किया। मगर ब्यूटी पार्लर संचालिका ने उसे समझा-बुझाकर आत्मघाती कदम उठाने से रोक लिया। युवती के बदले व्यवहार से परिजन भी असमंजस में हैं। उनका कहना है कि उन्हें हमेशा आशंका सताती रहती है कि कहीं वह आत्मघाती कदम न उठा ले। इसलिए वह उसे अकेला नहीं छोड़ते और हमेशा साए की तरह उसके साथ चिपके रहते हैं।

संबंधित समाचार