बरेली: रिश्ता पक्का कर दहेज में मांगे 10 लाख और लग्जरी कार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रिश्ता पक्का करने के बाद लड़के वाले दहेज में 10 लाख रुपये और एक लग्जरी कार की मांग कर रहे हैं। विरोध करने पर लड़के वालों ने लड़की के घर में घुसकर मारपीट की और सगाई में दिए रुपये देने से भी इनकार कर दिया। प्रेमनगर के रहने वाली दंपति के यहां …

बरेली, अमृत विचार। रिश्ता पक्का करने के बाद लड़के वाले दहेज में 10 लाख रुपये और एक लग्जरी कार की मांग कर रहे हैं। विरोध करने पर लड़के वालों ने लड़की के घर में घुसकर मारपीट की और सगाई में दिए रुपये देने से भी इनकार कर दिया। प्रेमनगर के रहने वाली दंपति के यहां उनकी पहचान के लोग हरदोई के शाहबाद से कुछ दिनों पहले आए और उनकी बेटी का हाथ अपने बेटे के लिए मांगा। यह सुनकर लड़की पक्ष शादी के लिए तैयार हो गया।

इसके बाद लड़की पक्ष ने सगाई कर दी और उसमें 3.50 लाख रुपये खर्च किए। मार्च 2020 में शादी की बात तय की गई लेकिन इससे पहले लड़के वाले लड़की वालों के यहां गए और दहेज में 10 लाख रुपये और एक लग्जरी कार की मांग की। मांग पूरी न करने पर उन्होंने लड़की वालों के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। लड़की की मां ने शुक्रवार को इसकी शिकायत एसएसपी से की है।

संबंधित समाचार