मुरादाबाद : छात्रों को मिला टैबलेट और स्मार्टफोन, खिले चेहरे
मुरादाबाद, अमृत विचार। महानगर में कॉलेज स्तर पर शुक्रवार को टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नहीं आ सके। एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह, एमएलसी गोपाल अंजान और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शेफाली सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में 20 बच्चों को टैबलेट व स्मार्टफोन दिए। इससे छात्रों के चेहरे खिल उठे। सरकार …
मुरादाबाद, अमृत विचार। महानगर में कॉलेज स्तर पर शुक्रवार को टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नहीं आ सके। एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह, एमएलसी गोपाल अंजान और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शेफाली सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में 20 बच्चों को टैबलेट व स्मार्टफोन दिए। इससे छात्रों के चेहरे खिल उठे। सरकार ने छात्रों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने के लिए पहल की है। दो हजार विद्यार्थियों को टैबलेट व फोन दिया जाएगा। बीए, बीएसी, बीकाम, एमकॉम और एमएससी अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को स्मार्टफोन दिया गया।
फार्मेसी, नर्सिंग, बीटेक और आईटीआई अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को टैबलेट मिला। शुक्रवार को हिंदू कालेज, दयानंद आर्य कन्या डिग्री कॉलेज, केजीके कॉलेज, गोकुलदास गर्ल्स डिग्री कॉलेज, एमएच कॉलेज, आईटीआई, एमआईटी व अन्य कॉलेज में छात्रों को फोन व टैबलेट दिए गए। कुछ कॉलेज में छात्र पूरे नहीं पहुंचे, जिसके चलते उन छात्रों को आगामी तिथियों पर टैबलेट व फोन दिया जाएगा। लिहाजा सभी कॉलेज में 200-200 फोन व टैबलेट बांटने के लिए दिए गए हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण दुबे ने बताया कि सरकार ने अच्छी पहल की है। छात्र घर बैठे ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे। उनका तकनीकी शिक्षा की ओर रुझान बढ़ेगा। बताया कि 14 कॉलेजों में एक हजार फोन व एक हजार टैबलेट दिए गए। मौके पर डॉ. सत्यव्रत रावत, टीपी कौशिक, सुधीर अरोड़ा, डॉ. सुधीर चौरी, डॉ. रोहित गर्ग, डॉ. जौली गर्ग, चारु महरोत्रा, अंजना दास, जेके पाठक आदि रहे। इधर, ज्यादातर लोग बिना मास्क के दिखे। शारीरिक दूरी का भी पालन नहीं किया गया।
सरकार की ओर से अच्छी पहल की गई है। इसके माध्यम से आनलाइन शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। तकनीकी शिक्षा की बारिकियां जान सकेंगे। कॉलेज द्वारा स्मार्टफोन दिया गया है।-इकरा, छात्रा, बीए तृतीय वर्ष
मुझे कालेज द्वारा स्मार्ट फोन दिया गया है। अब ऑनलाइन शिक्षा घर बैठे ग्रहण कर सकती हूं। अन्य जानकारियां भी नेट के माध्य से प्राप्त कर सकूंगी। यह सरकार ने छात्रों के हित में अच्छी पहल की है।-आयुषी चौधरी, बीएससी, तृतीय वर्ष
बदलते वक्त के साथ शिक्षा का प्रारूप भी बदलता जा रहा है। अब प्रतियोगिता परीक्षा की क्लास भी ऑनलाइन दी जाती है। हालांकि सरकार ने अच्छी पहल की है। हमें कॉलेज द्वारा टैबलेट दिया गया है।-गीतिका गुप्ता, बीटेक, तृतीय वर्ष
तकनीकी शिक्षा की ओर सरकार का ज्यादा जोर है। अब सब कुछ आधुनिक होता जा रहा है। कॉलेज ने स्मार्टफोन दिया गया है। अब इससे हम शिक्षा आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।-मुस्कान भटनागर, बीटेक, तृतीय वर्ष
