रायबरेलीः कालेज प्रबंधक के पुत्र ने युवती को झांसा देकर बनाए अवैध संबंध, केस दर्ज
रायबरेली। डलमऊ क्षेत्र एक इंटर कालेज में प्रबंधक के पुत्र द्वारा युवती को अच्छे नम्बर से पास कराने का झांसा देकर छात्रा के साथ अवैध संबंध बनाए, वहीं जब युवती का विवाह हो गया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। बताते हैं कि छात्रा गर्भवती है। जिसके चलते यह मामला खुलकर सामने …
रायबरेली। डलमऊ क्षेत्र एक इंटर कालेज में प्रबंधक के पुत्र द्वारा युवती को अच्छे नम्बर से पास कराने का झांसा देकर छात्रा के साथ अवैध संबंध बनाए, वहीं जब युवती का विवाह हो गया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। बताते हैं कि छात्रा गर्भवती है। जिसके चलते यह मामला खुलकर सामने आया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती का विवाह 2 माह पहले हुआ। वह इंटर की छात्रा थी। बताते हैं कि कालेज के प्रबंधक के पुत्र ने अच्छे नंबर से पास कराने के लिए अवैध संबंध बना लिया। जब 2 माह पहले उसका विवाह हुआ तो पेट में दर्द होने पर गर्भवती होने की जानकारी हुई।
जब ससुराल पक्ष ने जानकारी ली तो इंटर कालेज के प्रबंधक के पुत्र की करतूत का पता लगा। छात्रा ने यह भी आरोप लगाया कि शिक्षक अब जान से मारने की धमकी दे रहा है जिसकी कॉल रिकॉर्ड उसके पास मौजूद है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 और 506 का मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
संदिग्ध हालत में विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
रायबरेली। शिवगढ़ के पूरे कछुवाहन मजरे नेरथुवा में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। विवाहिता के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:-रायबरेलीः संदिग्ध हालत में विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
