बरेली: करंट लगने से पति की मौत, अब पुलिस ने महिला को धमकाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार।  संविदा पर काम करने वाले लाइनमैन की काम के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। लाइनमैन की पत्नी का कहना है कि उसके पति को जानबूझकर करंट लगाकर मारा गया है। जब पुलिस ने उसकी रिपोर्ट नहीं सुनी तो महिला ने कोर्ट की शरण ली। इसकी जानकारी होने पर पुलिस उसे …

बरेली, अमृत विचार।  संविदा पर काम करने वाले लाइनमैन की काम के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। लाइनमैन की पत्नी का कहना है कि उसके पति को जानबूझकर करंट लगाकर मारा गया है। जब पुलिस ने उसकी रिपोर्ट नहीं सुनी तो महिला ने कोर्ट की शरण ली। इसकी जानकारी होने पर पुलिस उसे और उसके बेटे को धमकाते हुए शिकायत वापस करने की बात कह रही है।

भुता के लहईया गांव की रहने वाली मुन्नी देवी ने बताया कि उनके पति राजेंद्र सिंह भुता विद्युत सब स्टेशन पर संविदा कर्मी थे और लाइनमैन का काम करते थे। कुछ समय पहले वह लाइन पर काम कर रहे थे। इसी बीच किसी ने लाइन चालू कर दी। इससे करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार को महिला और उसके बेटे को बुलाया और जमकर धमकाया। पुलिस का कहना था कि यदि वह शिकायत वापस नहीं लेगी तो वह उसके बेटे को किसी मामले में जेल भेज देंगे। महिला ने इसकी शिकायत शुक्रवार को एसएसपी से की है।

संबंधित समाचार