बरेली: विवि में कर्मचारियों ने विरोध कर किया असहयोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने शुक्रवार को परिसर में साइकिल स्टैंड पर असहयोग कर विरोध किया। कर्मचारियों के समर्थन में विश्वविद्यालय परिसर शिक्षक संघ अध्यक्ष डॉ कौशल सक्सेना भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की तरह शिक्षकों का भी किसी संघटक महाविद्यालय में स्थानांतरण किया जा सकता …

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने शुक्रवार को परिसर में साइकिल स्टैंड पर असहयोग कर विरोध किया। कर्मचारियों के समर्थन में विश्वविद्यालय परिसर शिक्षक संघ अध्यक्ष डॉ कौशल सक्सेना भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की तरह शिक्षकों का भी किसी संघटक महाविद्यालय में स्थानांतरण किया जा सकता है। कर्मचारियों का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रधान सहायक मोहनलाल का बिजनौर संघटक महाविद्यालय में स्थानांतरण का गलत निर्णय लिया है।

भविष्य में भी अगर किसी कर्मचारी का स्थानांतरण संघठक महाविद्यालय में असंवैधानिक रूप से कर दिया गया तो निजी आधार को बनाते हुए तो वह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा एवं असहयोग दर्ज कराया जाएगा। सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी ललित किशोर भी असहयोग स्थल पर आए और अपनी प्रताड़ना को व्यक्त किया। सेवानिवृत्त सुरेंद्र यादव जिनका पेंशन ग्रेच्युटी का भुगतान 7 माह से नहीं किया गया है उनके द्वारा भी अपनी प्रताड़ना को व्यक्त किया गया।

कर्मचारियों का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा मांग पत्र में अंकित बिंदुओं पर कार्यवाही सुनिश्चित ना किए जाने की स्थिति में असहयोग सोमवार से यथावत किया जाएगा। अवकाश में भी कर्मचारी असहयोग करेंगे। इस मौके पर मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरभ सिंह, हितेश तिक्खा, धर्मेंद्र सैनी, नरेश चंद्र, महीपाल, मुकेश कुमार यादव, राजेंद्र कुमार व अन्य मौजूद रहे।

संबंधित समाचार