लखनऊ: ठगी के आरोप में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री के खिलाफ केस दर्ज
लखनऊ। चुनाव में सीट दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री राजकुमार वर्मा के खिलाफ हरिप्रकाश रावत नामक व्यक्ति की शिकायत पर गोसाईगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बकौल पुलिस, हरिप्रकाश ने बताया कि मंडल अध्यक्ष के पद पर रहते हुए राजकुमार …
लखनऊ। चुनाव में सीट दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री राजकुमार वर्मा के खिलाफ हरिप्रकाश रावत नामक व्यक्ति की शिकायत पर गोसाईगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बकौल पुलिस, हरिप्रकाश ने बताया कि मंडल अध्यक्ष के पद पर रहते हुए राजकुमार वर्मा ने उनसे मोहनलालगंज सीट से टिकट दिलवाने का वादा किया था, इसके बदले पार्टी फंड के नाम पर 15 लाख रुपये भी लिये थे। पर बाद में टिकट नहीं दिलवाया और पैसे भी हड़प लिये। जब उसने पैसे वापस करने का दबाव डाला तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और जातिसूचक शब्द कहे।
कोर्ट के आदेश पर दर्ज की गई प्राथमिकी
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिप्रकाश रावत ने इस मामले को लेकर कई बार थाने में तहरीर दी, पर उनकी प्राथमिकी दर्ज नहीं ली गई। अंतत: उन्होंने कोर्ट में याचिका दायर की। कोर्ट के आदेश पर गोसाईगंज पुलिस ने राजकुमार वर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी देने व एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओ में मुकदमा दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें:-बरेली: मौलाना तौकीर रजा ने राम भक्तों को बताया ‘रावण का वंशज’!
भाजपा पूर्व जिला महामंत्री के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। उनके खिलाफ सीट दिलाने के नाम पर पैसों की ठगी करने, जान से मारने की धमकी देने व एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई है…शैलेंद्र गिरी, प्रभारी निरीक्षक, गोसाईगंज थाना।
यह भी पढ़ें:-यूपी के ये दिग्गज नेता पिछले 8 बार से है विधानसभा के सदस्य, नहीं हारे चुनाव, जानिए उनके नाम
