CM योगी ने दी राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी सौगात, जानें क्या?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। योगी सरकार ने राज्य कर्मचारियों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। राज्य के करीब 28 लाख से ज्यादा राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को सूबे की योगी सरकार कैशलेस इलाज का कराने का फैसला लिया है। बीते बुधवार को राज्य सरकार ने यह सुविधा देने के शुरू की गयी पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी …

लखनऊ। योगी सरकार ने राज्य कर्मचारियों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। राज्य के करीब 28 लाख से ज्यादा राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को सूबे की योगी सरकार कैशलेस इलाज का कराने का फैसला लिया है।

बीते बुधवार को राज्य सरकार ने यह सुविधा देने के शुरू की गयी पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना लागू किए जाने का शासनादेश चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सचिव रविंद्र ने जारी कर दिया है। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने इस संबंध में महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण और मुख्य कार्यपालक अधिकारी पीएमजेएवाई, सांचीज को इस संबंध में आदेश जारी किया है।

पढ़ें: PM Modi Security Lapse: सुप्रीम कोर्ट से सॉलिसिटर जनरल बोले- पंजाब की कमेटी में शामिल गृह सचिव भी हो सकते हैं संदिग्ध, कोर्ट रिकॉर्ड अपने पास ले…

नई योजना के तहत राज्य कर्मचारी, पेंशनर और उनके परिवारीजन मेडिकल कॉलेजों, सरकारी अस्पतालों में कैशलेस इलाज करा सकेंगे। इसकी कोई अधिकतम सीमा निर्धारित नहीं की गई है। इसके साथ ही आयुष्मान योजना के तहत निजी अस्पतालों में भी उन्हें पांच लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। यह सुविधा देने के लिए सभी का स्टेट हेल्थ कार्ड बनाया जाएगा।

सरकार शिक्षितों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए वचनबद्ध: सीएम योगी

विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी अयोध्या को भाजपामय बनाने की जुगत में जुटी हुई है। एक दिन पहले ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रामनगरी आकर अयोध्या में हो रहे विकास के लिए सरकार के कसीदे पढ़े तो दूसरे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने यहां पहुंचकर युवाओं को साधने का काम किया। राजकीय इंटर कॉलेज में मेधावी छात्र-छात्राओं को टैबलेट व स्मार्ट फोन का वितरण करने के बाद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार शिक्षित युवकों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए वचनबद्ध है। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें….

संबंधित समाचार