बहराइच: इलेक्ट्रिक और मोबाइल की दुकान में हुई डेढ़ लाख की चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले के बिछिया बाजार में इलेक्ट्रिक और मोबाइल की दुकान का चोरों ने ताला काट दिया। इसके बाद चोरों ने नए और पुराने मोबाइल समेत डेढ़ लाख रुपए की संपत्ति पार कर दी। सुबह चोरी की जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सुजौली …

बहराइच। जिले के बिछिया बाजार में इलेक्ट्रिक और मोबाइल की दुकान का चोरों ने ताला काट दिया। इसके बाद चोरों ने नए और पुराने मोबाइल समेत डेढ़ लाख रुपए की संपत्ति पार कर दी। सुबह चोरी की जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।

पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सुजौली थाना अंतर्गत बिछिया निवासी दिनेश चंद्र पुत्र मानिक चंद्र बाजार में मोबाइल और इलेक्ट्रिक की दुकान का संयुक्त संचालन करते हैं। शुक्रवार देर रात को चोर पहुंचे। चोरों ने दुकान का ताला तोड़ा। टीनशेड तोड़कर सभी दुकान में घुसे। चोरों ने नया और पुराना मोबाइल, चार्जर, इलेक्ट्रिक की सामान चोरी की।

पढ़ें: Covid-19 Cases: देश में कोरोना का कहर जारी, लगातार दूसरे दिन 1 लाख से ज्यादा मामले आए सामने

वहीं, सुबह दिनेश दुकान खोलने पहुंचा तो वह हक्का बक्का रह गया। दुकान से सामान गायब मिला। व्यवसाई के मुताबिक डेढ़ लाख की चोरी हुई है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी। अभी तक पुलिस की ओर से चोरी का मुकदमा नहीं लिखा गया है।

बहराइच में कोरोना का कहर जारी, मिले 19 नए संक्रमित

शुक्रवार को जिले में एकाएक कोरोना संक्रमितों की संख्या में बाढ़ आ गई। एकसाथ 19 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में इज़ाफा होने लगा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से रिपोर्ट जारी की गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सतीश कुमार सिंह ने बताया कि इस बार शुक्रवार को सर्वाधिक 19 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। सभी पॉजिटिव लोगों को होम आइसोलेट करा दिया गया है। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित समाचार