कोविड-19: इंदौर में बीएसएफ के 25 जवानों समेत 618 मिले नए मरीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इंदौर, मप्र। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है और पिछले 24 घंटों के दौरान सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 25 जवानों समेत 618 नये संक्रमित मिले हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. बीएस सैत्या ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया, ”इंदौर में पिछले 24 …

इंदौर, मप्र। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है और पिछले 24 घंटों के दौरान सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 25 जवानों समेत 618 नये संक्रमित मिले हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. बीएस सैत्या ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया, ”इंदौर में पिछले 24 घंटे के दौरान मिले 618 नये मरीजों में बीएसएफ के स्थानीय परिसर के 25 जवान शामिल हैं। हालांकि, इन जवानों में महामारी के लक्षण नहीं हैं।” सीएमएचओ ने बताया कि बीएसएफ के संक्रमित जवानों को शहर में कोविड-19 के मरीजों के लिए बनाए गए देखभाल केंद्र में रखा गया है और उनकी हालत ठीक है।

उन्होंने बताया, ”आवश्यकता पड़ने पर इस देखभाल केंद्र में कोरोना वायरस के 1,200 संक्रमितों को भर्ती किया जा सकता है। इसके साथ ही, स्थानीय अस्पतालों में महामारी के मरीजों के लिए 10,000 बिस्तर तैयार किए जा सकते हैं।”

बहरहाल, उन्होंने बताया कि अभी ज्यादातर संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ रही है और वे पृथक-वास में इलाज के बाद स्वस्थ हो रहे हैं। इंदौर, राज्य में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इंदौर में 24 मार्च 2020 से लेकर अब तक महामारी के 1,56,151 मरीज मिले हैं, जिनमें से 1,397 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।

इसे भी पढ़ें…

गुजरात टैंकर गैस लीक मामला: श्रमिकों की मौत की घटना के बाद चार लोगों को किया गिरफ्तार

संबंधित समाचार