4 फरवरी को OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी तापसी की फिल्म ‘लूप लपेटा’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू की आने वाली फिल्म ‘लूप लपेटा’ 4 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। तापसी की फिल्म ‘लूप लपेटा’ रिलीज होने के लिए तैयार है। वहीं, तापसी ने ट्वीट कर बताया कि फिल्म लूप लपेटा 4 फरवरी को रिलीज हो रही है। उन्होंने फिल्म से जुड़ा एक पोस्टर शेयर कर …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू की आने वाली फिल्म ‘लूप लपेटा’ 4 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। तापसी की फिल्म ‘लूप लपेटा’ रिलीज होने के लिए तैयार है। वहीं, तापसी ने ट्वीट कर बताया कि फिल्म लूप लपेटा 4 फरवरी को रिलीज हो रही है।

उन्होंने फिल्म से जुड़ा एक पोस्टर शेयर कर लिखा, “आकाश भाटिया द्वारा निर्देशित, सोनी पिक्चर्स फिल्म्स इंडिया फीचर और एलीप्सिस एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन, लूप लपेटा के लिए तैयार हो जाइए, जो 4 फरवरी को केवल नेटफ्लिक्स पर आ रही है।

गौरतलब है कि ये फिल्म जर्मनी क्लासिक कल्ट फिल्म लोला रेन्नट का हिंदी रीमेक है। इसमें तापसी के साथ ताहिर राज भसीन भी दिखाई देंगे। फिल्म लूप लपेटा एक एक्सपेरिमेंटल थ्रिलर फिल्म है। इसमें एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड को बचाने के लिए बहुत ताना बाना बुनती है।

पढ़ें: Birthday Special: अभिनेता नहीं क्रिकेटर बनना चाहते थे इरफान खान, जानिए एक्टर से जुड़ी खास बातें

इसकी वजह से अलग-अलग परिस्थितियां बनती हैं और हालात के इस जाल से दोनों कैसे निकलते हैं। इसी को फिल्म में दिलचस्प तरीके से दिखा गया है।

एक फिल्म से ही सुपरस्टार बन गया साउथ का ये हीरो, कम उम्र में बना ली बेशुमार संपत्ति

करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाले कन्नड़ फिल्म के केजीएफ यश का आज जन्मदिन है। यश का जन्म 8 जनवरी 1986 को हुआ था। सुपरस्टार का असली नाम नवीन कुमार गौड़ा है। उनके पिता अरुण कुमार कर्नाटक ट्रांसपोर्ट सर्विस में ड्राइवर हैं और उनकी मां पुष्पा हाउस वाइफ हैं। यश ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत मोगीना मनसु 2008 से की थी। वैसे तो एक्टर राजाधानी, मिस्टर एंड मिसेज रामाचारी और किराटका जैसी फिल्में की हैं। लेकिन उनकी असली पहचान केजीएफ चैप्टर एक से ज्यादा बनी। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें….

संबंधित समाचार