बहराइच: घर में घुसकर अज्ञात लोगों ने महिला से किया छेड़छाड़, दो गिरफ्तार
बहराइच। जिले में पुलिस प्रशासन भले ही अपराध रोकने की जुगत में लगा हो, लेकिन अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला जिले के पयागपुर थानाक्षेत्र का है। यहां की निवासी एक महिला के घर पर दो लोग अचानक घुस आए और महिला से छेड़छाड़ करना शुरू कर दी। इसके बाद महिला …
बहराइच। जिले में पुलिस प्रशासन भले ही अपराध रोकने की जुगत में लगा हो, लेकिन अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला जिले के पयागपुर थानाक्षेत्र का है। यहां की निवासी एक महिला के घर पर दो लोग अचानक घुस आए और महिला से छेड़छाड़ करना शुरू कर दी।
इसके बाद महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला के शोर मचाते ही दोनों ही आरोपी डरकर भाग खड़े हुए। पीड़ित महिला ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है।
शोर मचाते ही भाग खड़े हुए आरोपी
बता दें कि पयागपुर थानाक्षेत्र की रहने वाली एक महिला घर में अकेली थी। वो घर का काम ही कर रही थी, तभी घर का दरवाजा खुला देखकर दो लोग अचानक घर में घुस आए। इसके बाद आरोपियों ने महिला से छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसके बाद महिला ने घबराकर शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला के शोर मचाते ही बदमाश डर गए और घर से भाग खड़े हुए।
पढ़ें: Election 2022: आज दोपहर उप्र सहित 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा करेगा EC
इसके बाद पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और फौरन कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
तीन घंटे में ही धर लिए गए आरोपी
गौरतलब है कि महिला से छेड़छाड़ करने वाले दोनों ही आरोपी अलग अलग गांव के रहने वाले थे। एक आरोपी पयागपुर थाना क्षेत्र के सचैली गांव के निवासी है, जिसका नाम पीर अली पुत्र फिरोज है। वहीं, दूसरा आरोपी परवानी पुरवा सुहेलवा गांव निवासी सुभाष यादव पुत्र राम सूरत है। मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और एक पुलिस टीम गठित कर दी गई है। इस टीम में उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, शेख अशफाक और राम आधार शामिल हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के तीन घंटे में ही दोनों को पयागपुर चौराहा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
