डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट के सेमीफाइनल से हटीं नाओमी ओसाका, जानिए क्यों?
मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया ओपन की गत चैंपियन नाओमी ओसाका पेट में चोट के कारण मेलबर्न में डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट के सेमीफाइनल से हट गईं। ओसाका के हटने से उनकी प्रतिद्वंद्वी वेरोनिका कुदेरमेतोवा ने वाकओवर मिलने पर फाइनल में जगह बनाई। A supreme performance from ?? @naomiosaka #MelbourneTennis pic.twitter.com/Xxz2buXB9J — wta (@WTA) January 7, 2022 टेनिस ऑस्ट्रेलिया द्वारा …
मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया ओपन की गत चैंपियन नाओमी ओसाका पेट में चोट के कारण मेलबर्न में डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट के सेमीफाइनल से हट गईं। ओसाका के हटने से उनकी प्रतिद्वंद्वी वेरोनिका कुदेरमेतोवा ने वाकओवर मिलने पर फाइनल में जगह बनाई।
A supreme performance from ?? @naomiosaka #MelbourneTennis pic.twitter.com/Xxz2buXB9J
— wta (@WTA) January 7, 2022
टेनिस ऑस्ट्रेलिया द्वारा जारी बयान में ओसाका ने कहा, ”यहां मेलबर्न में खेलने में काफी आनंद आया। दुर्भाग्य से मेरे पेट में चोट लगी है और मुझे आराम करने और ऑस्ट्रेलिया ओपन की तैयारी करने की जरूरत है।” ऑस्ट्रेलिया ओपन 17 जनवरी से शुरू होगा। इससे पहले अमेरिका की अमांडा अनिसिमोवा ने मेलबर्न में ही शनिवार को डब्ल्यूटीए समर सेट 2 प्रतियोगिता में दारिया कास्तकिना को 6-2, 6-0 से हराकर 2019 के बाद पहली बार फाइनल में जगह बनाई।
फाइनल में अनिसिमोवा का सामना साथी अमेरिकी आन ली और बेलारूस की एलियाकसांद्रा सेसनोविच के बीच होने वाले सेमीफाइनल की विजेता से होगा। समर सेट 1 प्रतियोगिता के एक अन्य सेमीफाइनल में सिमोना हालेप की भिड़ंत झेंग किनवेन से होगी और इस मैच का विजेता रविवार को कुदेरमेतोवा से भिड़ेगा।
