पंजाब: सीएम चन्नी के परिवार के तीन सदस्य पाए गए कोरोना वायरस से संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के परिवार के तीन सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री चन्नी की कोविड-19 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। मोहाली की सिविल सर्जन डॉ आदर्शपाल कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री की पत्नी कमलजीत …

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के परिवार के तीन सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री चन्नी की कोविड-19 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। मोहाली की सिविल सर्जन डॉ आदर्शपाल कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री की पत्नी कमलजीत कौर, उनका बेटा नवजीत सिंह और बहू सिमरनधीर कौर जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। डॉ आदर्शपाल कौर के मुताबिक सभी लोगों में बीमारी के मामूली लक्षण हैं और उन्हें घर में ही पृथक-वास में रखा गया है।

इसे भी पढ़ें…

टीचमिंट का पंजाब सरकार से करार, 500 स्कूलों को उपलब्ध कराएगी शिक्षण

संबंधित समाचार