विधानसभा चुनाव 2022: यूपी में 10 फरवरी से होगा मतदान, जानें बाकी राज्यों में कब से होगी वोटिंग…10 मार्च को आएंगे चुनाव नतीजे
नई दिल्ली। यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में शनिवार को विधानसभा चुनाव (Assembly elections-2022) का बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनावों के लिए तारीखों का ऐलान करते हुए चुनाव संबंधित कार्यक्रम की जानकारी साझा कर दी है। वहीं, तारीखों के ऐलान के बाद सभी चुनावी राज्यों में आचार संहिता भी लागू …
नई दिल्ली। यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में शनिवार को विधानसभा चुनाव (Assembly elections-2022) का बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनावों के लिए तारीखों का ऐलान करते हुए चुनाव संबंधित कार्यक्रम की जानकारी साझा कर दी है। वहीं, तारीखों के ऐलान के बाद सभी चुनावी राज्यों में आचार संहिता भी लागू हो गई है।
बता दें कि यूपी में 403 सीटों के लिए 7 चरणों में चुनाव होंगे। उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए 1 चरण में चुनाव होंगे। वहीं, पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर 1 चरण में चुनाव होगा। गोवा में 40 विधानसभा सीटों के लिए भी 1 चरण में ही चुनाव होगा। इसके अलावा मणिपुर में 60 सीटों पर 2 चरण में चुनाव संपन्न होंगे।
जानिए चुनावों की तारीख…
बता दें कि, यूपी में पहले चरण का चुनाव 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवा चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च, सातवां चरण 7 मार्च को होगा। इसके अलावा 14 फरवरी को यूपी के साथ ही पंजाब, गोवा और उत्तराखंड में वोटिंग होगी। इन तीन राज्यों में एक ही चरण में मतदान होगा।
पढ़ें: हरदोई: भरभरा कर गिरी कच्ची कोठरी, मलबे में दबकर बुजुर्ग की मौत
मणिपुर में 27 फरवरी और 3 मार्च को दो चरणों में वोटिंग होगी। इसके अलावा चुनाव आयुक्त ने कहा कि 15 जनवरी तक नुक्कड़ सभाओं, रैली, रोड शो पर रोक रहेगी। घर-घर प्रचार में भी 5 लोग ही शामिल होंगे। साथ ही कहा कि, ज्यादातर राज्यों में वैक्सीनेशन की स्थिति बेहतर है।
पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान
चुनाव आयोग की ओर से पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा ऐसे समय पर किया गया है, जब देश में कोरोना अपना आतंक फैला रहा है। हालांकि चुनाव आयोग ने चुनावी रैलियों और वोटिंग के दौरान कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल गोवा में बीजेपी की सरकार है। उसके पास अपने 25 विधायक हैं और एक निर्दलीय का समर्थन हैं। 2017 के चुनाव में कांग्रेस 15 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी लेकिन वो सरकार नहीं बना सकी।
