मुरादाबाद : जरूरतमंद महिलाएं होंगी हुनरमंद, निशुल्क प्रशिक्षण केंद्र शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। जरूरतमंद महिलाओं को हुनरमंद बनाने का बीड़ा आओ हाथ बढ़ाएं संस्था ने उठाया है। संस्था की ओर से महिलाओं के लिए बुद्धि विहार सेक्टर-2 में सिलाई कढ़ाई एवं क्राफ्ट केंद्र शुरु की गई है। इस केंद्र में विशेषज्ञ महिला द्वारा नि:शुल्क ट्रेनिंग दी जाएगी। शनिवार को केंद्र का शुभारंभ वैदिक वानप्रस्थ आश्रम …

मुरादाबाद, अमृत विचार। जरूरतमंद महिलाओं को हुनरमंद बनाने का बीड़ा आओ हाथ बढ़ाएं संस्था ने उठाया है। संस्था की ओर से महिलाओं के लिए बुद्धि विहार सेक्टर-2 में सिलाई कढ़ाई एवं क्राफ्ट केंद्र शुरु की गई है। इस केंद्र में विशेषज्ञ महिला द्वारा नि:शुल्क ट्रेनिंग दी जाएगी।

शनिवार को केंद्र का शुभारंभ वैदिक वानप्रस्थ आश्रम में रह रही बुजुर्ग दंपति पवन चड्ढा एवं सुषमा चड्ढा द्वारा फीता काटकर किया गया। उन्होंने महिला ट्रेनर मनीषा शर्मा समेत अन्य सभी सदस्यों को बधाई दी। इस दौरान संस्था की अध्यक्ष गीतांजली पांडेय ने बताया कि गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में संस्था द्वारा यह पहल की गई है। महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि वह आत्मनिर्भर बन सकें। साथ ही उनके द्वारा तैयार किए गए कपड़े समेत अन्य सामग्री का बाजार में डिस्पले कराकर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

महासचिव गोपाल हरि ने बताया कि इच्छुक युवती व महिला यहां ट्रेनिंग ले सकती हैं। कार्यक्रम में संचालिका मनीषा शर्मा, मंजू गुप्ता, सुधा धारीवाल, रेनू शर्मा, अनुपमा चतुर्वेदी, सोतेन्द्र गुर्जर, उदय सिंघल, प्रतीक निझावन, गुरप्रीत सिंह, राघव रस्तोगी, विभु रस्तोगी, रोहित खुराना एवं सैय्यद फरहत हाशमी आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार