हरदोई: आचार संहिता लागू होते ही हरकत में आया प्रशासन, होर्डिंग व बैनर हटाने का कार्य शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। चुनाव आचार संहिता लागू होते ही जिला प्रशासन चुनावी मोड में आ गया है। आचार संहिता लागू होते ही जिला प्रशासन ने विभिन्न दलों द्वारा लगाई गई बड़ी-बड़ी होर्डिंग व पोस्टर को हटाने का काम शुरू कर दिया। शनिवार को दोपहर बाद नगर पालिका ने शहर में होर्डिंग,बैनर हटाना शुरु कर दिया। सभी राजनैतिक …

हरदोई। चुनाव आचार संहिता लागू होते ही जिला प्रशासन चुनावी मोड में आ गया है। आचार संहिता लागू होते ही जिला प्रशासन ने विभिन्न दलों द्वारा लगाई गई बड़ी-बड़ी होर्डिंग व पोस्टर को हटाने का काम शुरू कर दिया। शनिवार को दोपहर बाद नगर पालिका ने शहर में होर्डिंग,बैनर हटाना शुरु कर दिया। सभी राजनैतिक दलों के होर्डिंग,बैनर ईओ रविशंकर शुक्ला के नेतृत्व में हटाये जाने लगे। नगर के प्रमुख चौराहा -गलियों से होर्डिंग बैनर हटाने का कार्य किया गया।

चुनाव अधिसूचना जारी हो जाने के बाद पूरे जनपद में कही भी होर्डिंग,फ्लैक्स,बैनर नहीं लगेंगे। जहां भी होर्डिंग -बैनर लगे है उन्हें जिला प्रशासन हटाने का कार्य करेगा। बताते चलें पिछले कई महीनों से विभिन्न राजनैतिक दलों द्वारा शहर से लेकर गांव तक होर्डिंग लगाई गई थी ।जिले में तमाम बड़े नेताओं ने अपनी रैलियों का आयोजन किया ।इस दौरान लगभग सभी विधानसभा क्षेत्र के सभी संभावित प्रत्याशियों ने बड़ी-बड़ी होर्डिंग लगाकर अपना दमखम दिखाने का काम किया। चुनाव आचार संहिता लगने के बाद पूरे जिले में सभी नगर पंचायतों व तहसील स्तर पर विभिन्न राजनीतिक दलों की होडिंग हटाने का काम प्रशासन ने शुरू कर दिया है।

गौरतलब हो तमाम होर्डिंग ऐसी थी जिससे आवागमन में दिक्कत हो रहा था वही आंधी आंधी आने पर यह होर्डिंग लोगों के लिए खतरनाक भी साबित हो रही थी। राजनीतिक दलों की होर्डिंग होने के कारण जिला प्रशासन इन्हें हटाने की हिमाकत नहीं कर पा रहा था ।लेकिन चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही जिला प्रशासन चुनावी मोड में आ गया और उसने सभी राजनीतिक दलों की बड़ी-बड़ी होर्डिग देखते ही देखते धराशाई कर दिया।

यह भी पढ़ें:-केंद्र ने दिल्ली उच्च न्यायालय से कहा- कई पर्सनल लॉ राष्ट्र की एकता का है अपमान

संबंधित समाचार