उप्र में जब मेरे गुरुजी की जमीन पर कब्जा हुआ और मैं कुछ नहीं कर पाया: रिजीजू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। केन्द्रीय कानून मंत्री किरण रिजीजू ने उत्तर प्रदेश में पूर्ववर्ती अखिलेश यादव सरकार में कानून व्यवस्था चौपट होने और कब्जा करने वालों का बोलबाला होने का अपना निजी अनुभव साझा करते हुये बताया कि पिछली सरकार में उनके अपने गुरु जी की संपत्ति पर कब्जा हुआ और बतौर केन्द्रीय मंत्री वह कुछ नहीं कर …

लखनऊ। केन्द्रीय कानून मंत्री किरण रिजीजू ने उत्तर प्रदेश में पूर्ववर्ती अखिलेश यादव सरकार में कानून व्यवस्था चौपट होने और कब्जा करने वालों का बोलबाला होने का अपना निजी अनुभव साझा करते हुये बताया कि पिछली सरकार में उनके अपने गुरु जी की संपत्ति पर कब्जा हुआ और बतौर केन्द्रीय मंत्री वह कुछ नहीं कर पाये।

रिजिजू ने आयोजित अधिवक्ता समागम में बताया कि 2014 में उनके गुरु जी की जमीन पर कब्जा होने पर उन्होंने जब संबद्ध पुलिस अधिकारी से बात की मगर फिर भी कुछ नहीं हो सका। उन्होंने बताया, “मैं अरुणाचल प्रदेश का रहने वाला हूं, जहां से सूर्य का उदय होता है। मेरे गुरु उत्तर प्रदेश के रहने वाले शिक्षक थे। कुछ माफियाओं ने 2014 में मेरे गुरुजी की ही जमीन पर कब्जा कर लिया। कानून मंत्री ने बताया, “उस समय मैं केंद्र सरकार में मंत्री था। मैंने जिस पुलिस अफसर को फोन कर गुरु जी की मदद करने का अनुरोध किया तो उस समय की सरकार ने उस पुलिस अधिकारी का ही तबादला कर दिया। बाद में जब प्रदेश में भाजपा सरकार बनी तब मैं अपने गुरुजी को जमीन वापस दिला पाया।

रिजीजू ने कहा कि पहले की सरकार और अब की सरकार में इसी फर्क की बात अब लोग महसूस कर रहे हैं। लोग यह महसूस कर रहे हैं कि भू-माफियाओं का तब कितना बोलबाला था। उन्होंने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश आगे बढ़ेगा तो देश भी प्रगति करेगा, इसीलिये उत्तर प्रदेश को प्रगति के पथ पर ले जाने वाली योगी सरकार, राष्ट्रीय विकास को आगे बढ़ाने के लिये फिर से सत्ता में वापसी करेगी। रिजिजू ने कहा कि उत्तर प्रदेश में वर्ष 2017 के बाद कानून व्यवस्था फिर से पटरी पर लौटी है। उन्होंने कहा कि इससे पहले हालात इतने खराब थे कि जबरन कब्जा और संगठित अपराध से पूरा प्रदेश त्रस्त था।

पढ़ें: मायावती ने किया चुनाव कार्यक्रम घोषित होने का स्वागत

उन्होंने कहा कि पिछले दौर को प्रदेश की जनता भूली नहीं है और पिछले पांच साल में सुशासन को महसूस करने के बाद जनता ने योगी सरकार का फिर प्रदेश में ‘अरुणोदय’ करने का पूरा मन बना लिया है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि आज प्रदेश में अपराधी व अराजक तत्व जेल में हैं। आम आदमी को कानून व्यवस्था पर विश्वास बढ़ रहा है। सदियों के काम जो पड़े थे आज पूरे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मन्दिर का निर्माण हो रहा है। ब्रम्होस मिसाइल लखनऊ में बनाई जा रही। इस अवसर पर प्रदेश के महाधिवक्ता राघवेंद्र सिंह ने कहा कि सरदार पटेल व वीर सावरकर जैसे अधिवक्ताओं ने भारत में जन जागरण किया और संस्कृति का उत्थान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ लोग झूठ का सहारा लेकर सत्ता पाने के इच्छुक है, लेकिन यह उनका सपना है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता