बिजनौर : पुलिस ने गिरफ्तार किए पांच लकड़ी तस्कर, भेजा जेल
बिजनौर, अमृत विचार। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार को पांच लकड़ी तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इनसे चोरी की लकड़ियों सहित लकड़ी काटने के उपकरण और तमंचे भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने अभियुक्त के पास से एक बिना कागजात के महिंद्रा पिकअप भी बरामद की है। पुलिस ने पांचों अभियुक्तों को जेल …
बिजनौर, अमृत विचार। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार को पांच लकड़ी तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इनसे चोरी की लकड़ियों सहित लकड़ी काटने के उपकरण और तमंचे भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने अभियुक्त के पास से एक बिना कागजात के महिंद्रा पिकअप भी बरामद की है। पुलिस ने पांचों अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।
शनिवार को पुलिस लाइन में चोरी का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि एसपी ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी नगीना के निर्देशन में मुखबिर की सूचना पर नगीना देहात पुलिस ने अकबराबाद से मिर्जापुर की ओर जाने वाले तिराहे पर पांच लकड़ी तस्करों को चोरी की लकड़ियों सहित गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से बिना कागजात के महिंद्रा पिकअप गाड़ी भी पकड़ी गई है।
पकड़े गए अभियुक्तों का नाम राहुल प्रजापति पुत्र कृपाल सिंह ,आदिल पुत्र सज्जाद उर्फ शहजाद निवासी पूरनपुर गढ़ी ,पवन कुमार पुत्र सुरेशपाल निवासी , दीपक कुमार उर्फ कल्लू पुत्र नरपाल ,शिवकुमार उर्फ शिब्बू पुत्र रमेश निवासीगण थाना मंडावली है। नगीना देहात थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया है कि अभियुक्तों के पास है नौ बोटे शीशम, चार लकड़ी काटने के आरे, चार कुल्हाड़ी, तीन चाकू, दो तमंचे व पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष संजय कुमार, उपनिरीक्षक श्रीपाल सिंह, शेर सिंह, नीरज कुमार, हेड कांस्टेबल जबर सिंह, कांस्टेबल अमित कुमार, वरुण कुमार, बॉबी कुमार व विपिन मान आदि रहे।
