संभल : पुलिस ने दो शराब तस्करों को पकड़ा, 520 लीटर शराब भी बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। संभल पुलिस ने शनिवार को दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 520 लीटर शराब और शराब बनाने के उपकरण और यूरिया बरामद किया है। शनिवार को नखासा थाना प्रभारी ओंकार सिंह को इलाके में नकली शराब बनने की जानकारी मिली तो थाना प्रभारी ओंकार सिंह पुलिस टीम …

संभल, अमृत विचार। संभल पुलिस ने शनिवार को दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 520 लीटर शराब और शराब बनाने के उपकरण और यूरिया बरामद किया है। शनिवार को नखासा थाना प्रभारी ओंकार सिंह को इलाके में नकली शराब बनने की जानकारी मिली तो थाना प्रभारी ओंकार सिंह पुलिस टीम के साथ ततारपुर संदल गांव में पहुंच गए। पुलिस ने गांव में पहुंचकर छानबीन शुरू की गांव मैं एक छप्पर में दो युवक शराब बनाते हुए मिले।

मौके से भागने की कोशिश कर रहे दोनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ की तो मौके से पुलिस ने 520 लीटर शराब बरामद की है। इसी के साथ पुलिस ने मौके से नकली शराब बनाने के उपकरण और यूरिया भी बरामद किया है।

एसपी चक्रेश मिश्रा ने बताया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए अवैध शस्त्र फैक्ट्री और  शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के चलते 520 लीटर शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन से शराब बनाने के उपकरण और यूरिया बरामद हुआ है। इसी के साथ मौके पर एक हजार लीटर लहन पुलिस ने नष्ट किया है।

एसपी चक्रेश मिश्रा के द्वारा गुरुवार को क्राइम मीटिंग के दौरान अवैध शस्त्र फैक्ट्रियों और नकली शराब बनाने वाले माफियाओं पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। एसपी के निर्देश मिलते ही जिले के सभी थाना प्रभारी सक्रिय हुए तो बीते दिन जिले के धनारी और हयातनगर थाना पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्रियों पर कार्रवाई करते हुए तमंचे बरामद किए थे।

संबंधित समाचार