रायबरेली में तेजी से बढ़ रहा कोरोना, एम्स के चिकित्सक समेत मिले 35 नए संक्रमित
रायबरेली। एम्स में तैनात चिकित्सक समेत 35 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इन सभी को होम आइसोलेट किया गया है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में तीन दिनों से लगातार कोरोना के केस मिले रहे हैं। शनिवार को भी यहां तैनात डाक्टर समेत आठ लोग पाजिटिव मिले। आइटीबीपी डलमऊ में दो जवान संक्रमित मिले हैं, जिनमें …
रायबरेली। एम्स में तैनात चिकित्सक समेत 35 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इन सभी को होम आइसोलेट किया गया है।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में तीन दिनों से लगातार कोरोना के केस मिले रहे हैं। शनिवार को भी यहां तैनात डाक्टर समेत आठ लोग पाजिटिव मिले। आइटीबीपी डलमऊ में दो जवान संक्रमित मिले हैं, जिनमें से एक कुछ दिन पहले ही आंध्र प्रदेश से लौटा था। इनके अलावा गोरा बाजार, खुरेहटी, जेल गार्डन रोड, पूरे जमई भदोखर, हनुमंत पुरम में भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इन सभी को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मेडिकल किट उपलब्ध कराने के साथ ही जरूरत एहतियात बरतने की सलाह दी है। जिले में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 85 हो गई है।
शनिवार को टीकाकरण पर नजर
ब्लाक—15 से 18 वर्ग–18+वर्ग
सरेनी-625–2533
बेलाभेला-701–2576
सलोन-827–2439
शहर-666–1527
जतुआ टप्पा-578–2161
महराजगंज-507–1586
रोहनिया-253–879
अमावां-459–1611
डलमऊ-656–2335
ऊंचाहार-558–1758
नसीराबाद-404–1343
डीह-508–683
खीरों-541–1560
हरचंदपुर-424–1092
बछरावां-585–1859
शिवगढ़-406–1358
जगतपुर-318–499
दीनशाहगौरा-362–557
कुल-टीकाकरण-40700
लक्ष्य से कितना कम टीकाकरण- 82876
सुरक्षा नियमों का करें पालन
स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि सुरक्षा नियमों का पालन बेहद जरूरी है। मास्क लगाकर ही घर से निकलें और शारीरिक दूरी का पालन करें। संक्रमण को रोकना है तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें।
यह भी पढ़ें:-कोरोना संकट: स्कूल व कॉलेज के बाद अब यूपी के सभी विश्वविद्यालय बंद, 10 जनवरी से होगी ऑनलाइन पढ़ाई
