लखनऊ: सस्ते राशन के पैकेट से हटेगी मोदी-योगी की तस्वीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को आचार संहिता लागू होने के बाद राज्य सरकार ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा कम आय वर्ग के लोगों को मुहैया कराये जा रहे सस्ते राशन के पैकेट से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर तथा स्लोगन आदि हटाने हटाने का निर्देश …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को आचार संहिता लागू होने के बाद राज्य सरकार ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा कम आय वर्ग के लोगों को मुहैया कराये जा रहे सस्ते राशन के पैकेट से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर तथा स्लोगन आदि हटाने हटाने का निर्देश जारी किया है।

खाद्य एवं रससद विभाग के आयुक्त द्वारा सभी जिलाधिकारियों को जारी निर्देश में कहा गया है कि आचार संहिता लागू होने के बाद प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की तस्वीर हटाकर बिना तस्वीर और स्लोगन वाले पैकेट दिये जायें। गौरतलब है कि सस्ते गल्ले की दुकान से मिलने वाले फ्री रिफाइंड, सोयाबीन तेल व नमक पर छपे मोदी एवं योगी की फोटो के साथ स्लोगन “सोच ईमानदार, काम दमदार” लिखा था। विभाग ने नये आदेश के तहत बिना तस्वीर और स्लोगन वाले राशन के पैकेट ही वितरित करने को कहा है। आचार संहिता लागू होने के बाद सार्वजनिक स्थलों से सरकारी विज्ञापन आदि को हटाना अनिवार्य है।

पूरे उत्साह से चुनाव में लगें कार्यकर्ता : स्वतंत्र देव सिंह

लखनऊ। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे पूरे उत्साह से चुनाव में शामिल हों और पार्टी को जिताने का काम करें। उन्होंने कहा कि चुनाव के इस शंखनाद के साथ हमें पूर्ण समर्पण भाव से प्रदेश में पुनः कमल खिलाने के लिए रात-दिन परिश्रम करना है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि वह लोकतंत्र के इस महापर्व में पूरे उत्साह के साथ शामिल हों। जनता की सहभागिता ही हमारे देश के लोकतंत्र की ताकत है। भाजपा के लिए देश व देश की जनता की खुशहाली सर्वाेपरि रही है और रहेगी भी।

यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने ऑक्सीजन प्लांट और 300 सिलेंडरों का किया लोकार्पण

 

संबंधित समाचार