बरेली: चार इंस्पेक्टर व 16 दरोगाओं के फिर तबादले
बरेली, अमृत विचार। जिले के एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने आचार सहिंता लागू होने से पहले कई निरीक्षक, उप निरीक्षकों और सिपाहियों समेत करीब 32 पुलिसकर्मियों के थानों में फेरबदल कर दिया। रिजर्व पुलिस लाइंस से निरीक्षक बृजेश कुमार को चुनाव सेल, कृष्ण मुरारी शर्मा को निरीक्षक अपराध थाना बहेड़ी, इंद्र कुमार को निरीक्षक अपराध …
बरेली, अमृत विचार। जिले के एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने आचार सहिंता लागू होने से पहले कई निरीक्षक, उप निरीक्षकों और सिपाहियों समेत करीब 32 पुलिसकर्मियों के थानों में फेरबदल कर दिया। रिजर्व पुलिस लाइंस से निरीक्षक बृजेश कुमार को चुनाव सेल, कृष्ण मुरारी शर्मा को निरीक्षक अपराध थाना बहेड़ी, इंद्र कुमार को निरीक्षक अपराध बारादरी व निरीक्षक रजनीश कुमार को क्राइम ब्रांच इन्वेस्टिगेशन विंग भेजा गया है।
वहीं उप निरीक्षक महेश पाल सिंह व जितेंद्र धामा को क्योलड़िया, वीरेंद्र सिंह व रामनरेश सिंह को बिथरी चैनपुर, जयवीर सिंह को किला, परमेश्वरी व धर्मपाल सिंह को कोतवाली, उस्मान अली को कैंट, रविंद्र कुमार को फतेहगंज पूर्वी, विनोद कुमार को फरीदपुर, देवेंद्र सिंह को भोजीपुरा, अनुराग मिश्र को फरीदपुर, लल्लू गिरी को आंवला, नीतू सिंह को चुनाव कार्यालय से हटाकर पुलिस लाइन और उनकी जगह पर पुलिस लाइंस से सुनील त्रिपाठी को चुनाव कार्यालय भेजा गया है।
साथ ही विपिन कुमार को यातायात पुलिस ने पुलिस लाइन में तैनात किया गया है। इसके अलावा दो सिपाही रामपाल सिंह व दिनेश पवार को रिजर्व पुलिस लाइन भेज दिया गया है। वहीं कॉन्स्टेबल राजेंद्र सिंह, मिथिलेश कुमार सिंह, सुरजीत सिंह, जितेंद्र सिंह, सौरभ सिंह, राजेश कुमार व बाबू सिंह को यातायात पुलिस में तैनात किया गया है। इनके साथ ही मुख्य आरक्षी प्रीतम सिंह, प्रेमचंद यादव व वीरेश कुमार को रिजर्व पुलिस लाइन से यातायात पुलिस में भेजा गया है।
