आज का राशिफल। 09 जनवरी, 2021

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मेष आज नए कार्यों में आपको नुकसान होगा। भोग में आप धन खर्च करेंगे। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। आपके शत्रु इस समय सक्रिय हो सकते हैं। बातचीत के दौरान शब्दों का चयन सावधानी पूर्वक करें। सर्दी-जुकाम और मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। वृष आज दाम्पत्य सम्बन्धों में सुख का अनुभव करेंगे। व्यापार …

मेष

आज नए कार्यों में आपको नुकसान होगा। भोग में आप धन खर्च करेंगे। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। आपके शत्रु इस समय सक्रिय हो सकते हैं। बातचीत के दौरान शब्दों का चयन सावधानी पूर्वक करें। सर्दी-जुकाम और मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं।

वृष

आज दाम्पत्य सम्बन्धों में सुख का अनुभव करेंगे। व्यापार में बड़े अनुबन्ध हो सकते हैं। प्रेमी जन के साथ डेट पर जायेंगे। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे। आपके घर में मित्रों का आगमन हो सकता है।

मिथुन

आज सन्तान की सफलता से हर्षित होंगे। जल्दबाज़ी के किए गए कार्यों में गड़बड़ियां हो सकती हैं। आज आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। परिवार और कारोबार में आपको सन्तुलन बनाकर रखना होगा। महिलाएं अपनी गृहस्थी के कार्यों में लगी रहेंगी।

कर्क

आज व्यवसाय को लेकर यात्रा हो सकती है। रुके हुए कार्यों में तरक्की होने से आप प्रसन्न रहेंगे। मन में किसी गम्भीर विषय को जानने की लालसा रहेगी। लोग स्वार्थवश आपकी चापलूसी करने में लगे रहेंगे।

सिंह

आज आपकी छोटी सी लापरवाही के कारण आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। इसीलिए आज महत्वपूर्ण पेपरवर्क्स को बेहद सावधानी पूर्वक करें। विद्यार्थी अपने करियर को लेकर थोड़े असमंजस की स्थिति में रहेंगे। अचानक बड़े खर्चे सामने आ सकते हैं।

कन्या

आज घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। प्रेम विवाह को लेकर परिवार में सहमति बन सकती है। व्यापार में विस्तार करने के मौके मिलेंगे। दाम्पत्य जीवन काफी रोमांटिक रहेगा। पढ़ाई में शिक्षकों का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

तुला

आज जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। आपके व्यवहार से लोग प्रभावित रहेंगे। विदेश से जॉब के ऑफर मिलने के योग बन रहे हैं। नए काम की प्लानिंग कर सकते हैं। जरूरतमन्द लोगों की आप मदद करने से पीछे नहीं हटेंगे।

वृश्चिक

आज प्रेमी जन से अपने दिल की बात कह सकते हैं। आज किसी पर्यटन यात्रा के लिए जा सकते हैं। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। कारोबार में अच्छी ब्रांडिंग करने में सफल रहेंगे। आपको पुराने अनुभवों का लाभ प्राप्त होगा।

धनु

आज लोग आपके ऊपर मिथ्या आरोप लगा सकते हैं। आप जिस काम के लिए पूरी तरह निश्चित न हों तब तक उससे दूरी बनाकर रखें। परिजन आपके विचारों से सन्तुष्ट नहीं रहेंगे। अपनी दिनचर्या को अनुशासित रखें।

मकर

आज आप अपनी योग्यता के प्रदर्शन से आलोचकों को चौंका सकते हैं। आप कारोबारी डील को लेकर जल्दी में रहेंगे। जिसके कारण आप उतनी ही शीघ्रता से काम पूरा भी कर लेंगे। आप अपने गृहकार्यों को भी पर्याप्त महत्व देंगे।

कुंभ

आज विरोधी भी आपके साथ अच्छा व्यवहार रखेंगे। आपको ओवरथिंकिंग से बचना चाहिए। निजी रिश्तों में शंका और नकारात्मक चर्चाओं को लाने से बचें। जोखिम भरे निवेश के कारण आपको नुकसान हो सकता है।

मीन

आज आप जीवनसाथी के साथ खुशियों के पलों का आनन्द लेंगे। व्यवसाय में अपेक्षा से अधिक धन लाभ होगा। गैजेट्स और आभूषणों के आप शौकीन रहेंगे। आपके पहनावे और कार्यशैली से लोग आकर्षित रहेंगे।