गुजरात: तटरक्षक कर्मियों ने पाकिस्तानी नौका पकड़ी, 10 लोग थे सवार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अहमदाबाद। भारतीय तट रक्षक ने गुजरात के अपतटीय क्षेत्र में भारतीय जल क्षेत्र से एक पाकिस्तानी नौका पकड़ी है जिसमें चालक दल के 10 सदस्य सवार हैं। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि नौका का नाम ‘यासीन’ है और तटरक्षक ने शनिवार रात एक अभियान के दौरान उसे पकड़ा। अधिकारी ने ट्विटर पर बताया कि …

अहमदाबाद। भारतीय तट रक्षक ने गुजरात के अपतटीय क्षेत्र में भारतीय जल क्षेत्र से एक पाकिस्तानी नौका पकड़ी है जिसमें चालक दल के 10 सदस्य सवार हैं। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि नौका का नाम ‘यासीन’ है और तटरक्षक ने शनिवार रात एक अभियान के दौरान उसे पकड़ा। अधिकारी ने ट्विटर पर बताया कि भारतीय तटरक्षक पोत ‘अंकित’ ने आठ जनवरी की रात को एक अभियान के दौरान अरब सागर में भारतीय जल क्षेत्र से एक पाकिस्तानी नौका पकड़ी है जिसमें चालक दल के 10 सदस्य सवार हैं।

आगे की पूछताछ के लिए नौका को पोरबंदर लाया जा रहा है। पिछले साल 15 सितंबर को तटरक्षक ने इसी तरह के अभियान में गुजरात के अपटीय क्षेत्र में भारतीय जल क्षेत्र से एक पाकिस्तानी नौका को पकड़ा था जिसमें चालक दल के 12 सदस्य शामिल थे। ऐसी नौकाओं का इस्तेमाल कर राज्य तट के जरिए मादक पदार्थों की तस्करी के मामले बढ़े हैं।

पिछले साल 20 दिसंबर को, तटरक्षकों ने राज्य के आतंकवाद रोधी दस्ते के साथ मिलकर चलाए गए एक संयुक्त अभियान में मछली पकड़ने वाली पाकिस्तानी नौका को पकड़ा था जिसमें चालक दल के छह सदस्य सवार थे और नौका से 77 किलोग्राम हेरोइन मिली थी जिसकी कीमत करीब 400 करोड़ रुपये थी।

ये भी पढ़े-

Omicron: इन 10 राज्यों में ठीक हुए ओमिक्रोन के सभी मरीज, एक्टिव केस भी जीरो

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा