अयोध्या: चाणक्य परिषद का स्थापना दिवस समारोह 14 को सूर्यकुंड पर, जानें
अयोध्या। जिले में चाणक्य परिषद के स्थापना दिवस की तैयारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशकांत पांडे की अध्यक्षता में हुई। 14 जनवरी को पौराणिक स्थल सूर्यकुंड दर्शन नगर के प्रांगण में मकर संक्रांति के अवसर पर परिषद का 28वां स्थापना दिवस समारोह होगा। डॉ पांडे ने बताया कि कार्यक्रम में देश-प्रदेश के कोने-कोने से लगभग 10 …
अयोध्या। जिले में चाणक्य परिषद के स्थापना दिवस की तैयारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशकांत पांडे की अध्यक्षता में हुई। 14 जनवरी को पौराणिक स्थल सूर्यकुंड दर्शन नगर के प्रांगण में मकर संक्रांति के अवसर पर परिषद का 28वां स्थापना दिवस समारोह होगा।
डॉ पांडे ने बताया कि कार्यक्रम में देश-प्रदेश के कोने-कोने से लगभग 10 हजार प्रबुद्ध वर्ग प्रतिभाग करेंगे। जिसमें राष्ट्र समाज और मानवीय दृष्टिकोण पर चर्चा परिचर्चा के साथ विप्र समाज उत्थान की बातें प्रमुखता से रखी जाएंगी। कार्यक्रम में समाज में उत्कृष्ट भूमिका निभाने वाले 11 विप्र जनों को भी चाणक्य प्रदेश कार्यकारिणी सम्मानित करेगी।
सभा के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री आचार्य राधेश्याम शास्त्री ने ब्राह्मण समाज को इस दौरान समाज हित में संस्कारों के साथ पूरे जनपद में एक जन जागरण यात्रा से जागरूक करने का कार्य टीम भावना के साथ किया गया। संचालन प्रदेश कोषाध्यक्ष दुर्गेश मिश्र ने किया।
पढ़ें: सरकार बनाने के लिये सिर्फ भाजपा लड़ रही है चुनाव : सुधांशु त्रिवेदी
अमरनाथ तिवारी मानस, ईश्वर दत्त मिश्र राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, जयप्रकाश तिवारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष दुर्गेश मिश्र, राष्ट्रीय पदाधिकारी राजेंद्र तिवारी, बंगाली दुबे, डॉ पीएन तिवारी, धर्मेंद्र कुमार पांडे, जिला अध्यक्ष राकेश पाठक, राम प्रकाश शर्मा, संदीप मिश्र, अमित त्रिपाठी, भास्कर दत्त तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
अयोध्या: आज रेडियो पर रहेंगे आईजी, स्वच्छता की दिलाएंगे शपथ
राम की नगरी अयोध्या परिक्षेत्र के आईजी केपी सिंह सोमवार को अकाशवाणी के प्रसार भारती रेडियो केंद्र से जिले के लोगों को स्वच्छता का संकल्प दिलाएंगे। साथ ही गंदगी न फैलाएं और न ही फैलने दें का भी श्रोताओं को संदेश देंगे। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…
