महान दार्शनिक और पराक्रमी योद्धा थे गुरु गोविंद सिंह : नवदीप रिनवा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव की छटा रामनगरी में खूब बिखरी। खिड़की अली बेग स्थित गुरुद्वारा दुख निवारण में भजन-कीर्तन के साथ प्रकाश उत्सव मनाया गया। हरियाणा से आए बाबा अमरजीत सिंह भोला, भाई सुरेंद्र सिंह खालसा व साथी सिख संगत के लोगों के रागी जत्थे ने शबद …

अयोध्या। सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव की छटा रामनगरी में खूब बिखरी। खिड़की अली बेग स्थित गुरुद्वारा दुख निवारण में भजन-कीर्तन के साथ प्रकाश उत्सव मनाया गया। हरियाणा से आए बाबा अमरजीत सिंह भोला, भाई सुरेंद्र सिंह खालसा व साथी सिख संगत के लोगों के रागी जत्थे ने शबद कीर्तन और भजन प्रस्तुत कर भक्ति भाव का संचार किया।

गुरुद्वारा दुखनिवारण से रविवार को श्री गुरु गोविंद जी महाराज के जन्मोत्सव पर गुरुद्वारा दुख निवारण में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके बाद गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया व पंज प्यारे की अगुवाई में कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। नवागत मंडलायुक्त नवदीप रिनवा ने कहा कि माताओं और बहनों और प्रिय भाइयों आज हम खालसा पंथ के संस्थापक दशम पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी के 355वें प्रकाश पर्व के अवसर पर श्रद्धा पूर्वक सत्कार अर्पित करने खिड़की अली बेग स्थित गुरुद्वारा दुखनिवारण में एकत्रित हुए हैं।

श्री गुरु गोविंद जी एक महान दार्शनिक प्रख्यात कवि और पराक्रमी योद्धा थे। उनके परिवार की तीन पीढ़ियों ने इस राष्ट्र और समाज के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। श्री गुरु गोविंद सिंह जी ने खालसा वाणी ‘वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह’ स्थापित की। इस दौरान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समिति के राजेंद्र सिंह छाबड़ा, प्रति पाल सिंह पाली, अमनदीप सिंह, एसएसपी शैलेश पांडे, एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर, राजनीतिक क्षेत्र से पूर्व सांसद निर्मल खत्री, विधायक शोभा सिंह चौहान, विधायक गोरखनाथ बाबा, पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन सहित अन्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने की प्रेस वार्ता

संबंधित समाचार