मध्य प्रदेश : ‘अजीब’ मूंछों के चलते आरक्षक को किया गया नौकरी से निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस के एक आरक्षक को अपनी ‘अजीब’ मूंछों के कारण नौकरी से निलंबित कर दिया गया। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार आरक्षक चालक राकेश राणा के बाल बढ़े हुए हैं और मूंछे अजीब सी डिजाइन में गले पर हैं। आरक्षक को बाल और मूंछ ठीक तरीके से कटवाने के …

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस के एक आरक्षक को अपनी ‘अजीब’ मूंछों के कारण नौकरी से निलंबित कर दिया गया। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार आरक्षक चालक राकेश राणा के बाल बढ़े हुए हैं और मूंछे अजीब सी डिजाइन में गले पर हैं। आरक्षक को बाल और मूंछ ठीक तरीके से कटवाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन आरक्षक ने आज्ञा का पालन नहीं किया।

आदेश में कहा गया है कि आरक्षक का ये हठ यूनिफॉर्म सेवा में अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है, इसलिए आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। आरक्षक को निलंबित करने का ये आदेश सहायक पुलिस महानिरीक्षक प्रशांत शर्मा की ओर से जारी किया गया है।

संबंधित समाचार