सब जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट : हरियाणा की पलक और उन्नति डबल्स फाइनल में
चंडीगढ़। हरियाणा की पलक अरोड़ा और उन्नति हुड्डा की वाइल्ड कार्ड जोड़ी ने शनिवार को यहां ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित प्रथम अश्विनी गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया सब जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट-2022 के अंडर-15 डबल्स फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल मैच में पलक अरोड़ा और उन्नति हुड्डा ने पंजाब की मान्या …
चंडीगढ़। हरियाणा की पलक अरोड़ा और उन्नति हुड्डा की वाइल्ड कार्ड जोड़ी ने शनिवार को यहां ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित प्रथम अश्विनी गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया सब जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट-2022 के अंडर-15 डबल्स फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल मैच में पलक अरोड़ा और उन्नति हुड्डा ने पंजाब की मान्या रल्हन और लिजा टांक को 21-15, 21-16 से हराया।
वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में नव्या कंडेरी और रक्षिता एस ने प्रज्ञा कटारा और बृंदा शिंदे को 21-11, 22-20 से मात दी। लड़कों के अंडर-15 डबल्स सेमीफाइनल में संरेख कुमार चौरसिया/कपिल सालौनिया की जोड़ी ने दिव्यांश सिंह रावत/योगांश सिंह को 21-16 21-17 से हराया। ब्योर्न जैसन/आतिश श्रीनिवास पीवी ने शौर्य किरण जे और ज्ञान दत्तू टीटी की जोड़ी को 21-18 21-17 से हरा दिया।
वहीं, गर्ल्स डबल्स के सेमीफाइनल में तन्वी रेड्डी एंडलुरी/दुर्गा ईशा कंद्रापू की जोड़ी ने अनुष्का गोलाश/दृष्टि वाल्डिया 21-6 21-16, मेधावी नगर/बरुनी पार्श्ववाल ने नाइशा कौर भटोए/दीपशिका नेरेडिमेली की जोड़ी को 21-19 11-21 21-12 से मात दी। अंडर-15 मिक्स्ड डबल्स सेमीफाइनल में रितोम होबोरा/भविष्य चांगमई की जोड़ी ने शोर्या किरण जे/दुर्गा ईशा कंद्रापू को 25-23 15-21 21-16 से हराया जबकि सूर्याक्ष रावत/अनया की जोड़ी नेसैनुनमाविया सैलो /कीर्ति मंचला को 21 -16 21-12 को हराकर जीत हासिल की।
ब्यॉज अंडर-17 डबल्स के सेमीफाइनल में निकोलस नाथन राज/तुषार सुवीर ने भव्य छाबड़ा/गर्व साहनी को 21-11 21-8, दिव्यम अरोड़ा/मयंक राणा ने गगन/अंकित मलिक को जोड़ी को 21-9 21-18 से हराया। वहीं दूसरी ओर गर्ल्स अंडर-17 डबल्स के सेमीफाइनल में पलक अरोड़ा/उन्नति हुड्डा की ने मान्या रल्हन/लिजा टांक की जोड़ा को 21-15 21-16 और नव्या कंडेरी/रक्षित श्री एस ने प्रज्ञा कटारा/वृंदा शिंदे को 21-11 22-20 से हराया। एक अन्य मुकाबले में मयंक राणा/पलक अरोड़ा ने चौधरी परम/टिया डबास ने 21-14 21-12 को भार्गव राम अरिगेला/प्रगति परिदा ने राजदेव तोमर/अक्षिता मनराल को 21-14 22-24 21-14 से हराया।
