संभल : अवैध शस्त्र बनाने वाली दो फैक्ट्रियों का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
संभल, अमृत विचार। पुलिस ने नखासा थाना क्षेत्र के मोहल्ला रायसत्ती और असमोली के गांव असगरी पुर में दो शस्त्र बनाने वाली फैक्ट्रियों का पर्दाफाश किया है। मौके से बंदूक, तमंचे और कारतूस के साथ अर्धनिर्मित हथियारों का जखीरा बरामद किया है। इसके अलावा कारतूस और शस्त्र बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी मिले …
संभल, अमृत विचार। पुलिस ने नखासा थाना क्षेत्र के मोहल्ला रायसत्ती और असमोली के गांव असगरी पुर में दो शस्त्र बनाने वाली फैक्ट्रियों का पर्दाफाश किया है। मौके से बंदूक, तमंचे और कारतूस के साथ अर्धनिर्मित हथियारों का जखीरा बरामद किया है। इसके अलावा कारतूस और शस्त्र बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी मिले हैं। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस तैयारी और सुरक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। रविवार को एसपी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि जनपद में दो अलग-अलग स्थानों से अवैध शस्त्र बनाने वाली फैक्ट्रियों का खुलासा किया गया है। पकड़े गए आरोपियों से तीन बंदूकें और आधा दर्जन से अधिक तमंचे और एक दर्जन से अधिक अर्धनिर्मित हथियार, कारतूस और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गये हैं।
नखासा पुलिस मोहल्ला रायसत्ती असमोली रोड पर एक दुकान में असलम पुत्र हैदर अवैध शस्त्र बनाने का काम काफी समय से कर रहा था। मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक ओंकार सिंह ने रविवार असलम को उसकी दुकान में ही शस्त्र बनाते हुए पकड़ लिया। मौके से 12 बोर की बनी बंदूक और एक तमंचा, एक 315 बोर का तमंचा और चार कारतूस और शस्त्र बनाने उपकरण बरामद कर लिए।
असमोली के गांव असगरीपुर में के जंगल में बिजली घर के पास से एक स्कूल के खंडहर में ऐचोडा कम्बोह निवासी विजय सिंह पुत्र रघु सिंह अवैध शस्त्र बनाने और मरम्मत करने का धंधा करता था। मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक असमोली कर्मपाल सिंह ने स्कूल के खंडहर को घेर लिया और मौके पर विजय सिंह को रंगे हाथों पकड़ लिया। मौके से दो बंदूकें 12 बोर, तीन तमंचे 315 बोर, दो तमंचे 12 बोर और आधा दर्जन कारतूस और शस्त्र बनाने के औजार बरामद कर आरोपियों को जेल भेज दिया।
