यूपी चुनाव: विपक्षी दलों को मात देने के लिए इस रणनीति पर काम कर रही बसपा, जानें पूरा प्लान
लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव की रणभेरी बजने के बाद राजनीतिक दल शह और मात की रणनीति बनाने में जुट गए हैं। चुनाव आयोग ने कोरोना को देखते हुए 15 जनवरी तक रैली और जनसभा करने पर रोक लगा दी है। इसी को देखकर सभी दल चुनावी बिसात बिछा रहे हैं। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) भी …
लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव की रणभेरी बजने के बाद राजनीतिक दल शह और मात की रणनीति बनाने में जुट गए हैं। चुनाव आयोग ने कोरोना को देखते हुए 15 जनवरी तक रैली और जनसभा करने पर रोक लगा दी है। इसी को देखकर सभी दल चुनावी बिसात बिछा रहे हैं। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) भी चुनाव में जीत के लिए रणनीति बना रही है। बसपा ने बीजेपी और सपा को मात देने के लिए एक खास रणनीति बनाई है।
इस रणनीति के तहत बसपा डिजिटली मैदान में उतरेगी और बीजेपी और सपा को मात देगी। इसके लिए बसपा प्रमुख मायावती ने एक बड़ा फैसला किया है। उन्होंने जूम और सोशल मीडिया साइट्स के माध्यम से रैलियां और जनसभाएं करने का डिजिटल प्लान तैयार किया है। बसपा कार्यालय में इसके लिए सेटअप तैयार किया गया है। सभी जिलों के प्रभारियों को भी इसके लिए निर्देश जारी किये गए हैं।
बर्थडे पर ‘बहनजी’ खोलेंगी चुनावी पत्ते
सत्ता पर काबिज होने के लिए भाजपा, सपा, कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावी तैयारियों में जोर-शोर से जुट गई हैं। हालांकि बसपा सुप्रीमो मायावती ने अब तक चुनाव को लेकर अपने पत्ते नहीं खोले हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि अपने जन्मदिन पर वह चुनावी रणनीति को लेकर कई घोषणाएं कर सकती हैं। मायावती का जन्मदिन 15 जनवरी को मनाया जाता है। फिलहाल तय है कि अगले कुछ ही दिनों में मायावती जूम एप और सोशल मीडिया के माध्यम से रैली कर सकती हैं। इसके लिए बसपा कार्यालय में डिजिटल प्लान के तहत लैपटॉप, कंप्यूटर सेटअप तैयार कर लिया गया है।
सपा-भाजपा को हराने का ये है प्लान
बसपा ने 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा व सपा को डिजिटल प्लान से मात देने की तैयारी की है। मायावती ने अपनी पार्टी को जमीनी स्तर पर धार देना शुरु कर दिया है। सोशल मीडिया और जूम एप के जरिए होने वाली रैली को लेकर उन्होंने सभी जिलों के प्रभारियों और सेक्टर इंचार्ज के साथ कार्यकर्ताओं को जुड़ने के निर्देश दिए हैं। इसमें बूथ अध्यक्ष छोटे-छोटे दलों को जमा करेंगे, साथ ही मोबाइल-लैपटॉप के माध्यम से आम जनता भी मायावती से जुड़ सकेगी।
यह भी पढ़ें:-नई दिल्ली: प्रधानमंत्री की उच्च स्तरीय बैठक में युवाओं के वैक्सीनेशन रफ्तार बढ़ाने के निर्देश
