गजरौला: पुलिस ने किया बाइक चोरी का खुलासा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गजरौला, अमृत विचार। पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की चार मोटर साइकिल बरामद की हैं। सीओ सतेन्द्र सिंह ने प्रेस वार्ता में बरामदगी का खुलासा किया। प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक महेन्द्र कुमार शर्मा, कांस्टेबल मोहित, दीपक पंवार, अमित बालियान, सुदीप कुमार ने छापेमारी कर चार …

गजरौला, अमृत विचार। पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की चार मोटर साइकिल बरामद की हैं। सीओ सतेन्द्र सिंह ने प्रेस वार्ता में बरामदगी का खुलासा किया।

प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक महेन्द्र कुमार शर्मा, कांस्टेबल मोहित, दीपक पंवार, अमित बालियान, सुदीप कुमार ने छापेमारी कर चार चोरी की बाइकों के साथ दो आरोपियों को पकड़ा। पकड़े गए बदमाश थाना डिडौली क्षेत्र के गांव मूढ़ाइम्मा निवासी हबीर्बुरहमान पुत्र हारून व अनीस पुत्र सकूर निवासी गांव माडली थाना पाकबड़ा हैं। पुलिस ने इन्हें हाईवे पर कांकाठेर के निकट से जिस बाइक पर पकड़ा, यह भी चोरी की थी, जबकि तीन अन्य चोरी की बाइकें भी बरामद कीं गईं।

सीओ सतेन्द्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए बाइक चोर बाइक चोरी करके उनकी नंबर प्लेट बदलकर दूसरे स्थानों पर आर्थिक लाभ हेतु बेच देते थे। इन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थाना क्षेत्रों में मुकदमें पंजीकृत हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है।

संबंधित समाचार