बरेली: मोदी-योगी फोटो वाले पैकेटों के कारण नहीं हो पाया खाद्यान का वितरण
बरेली, अमृत विचार। आचार संहित लागू होने की वजह से सरकारी राशन की दुकानों पर खाद्यान का वितरण भी रुक गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोटो लगे होने से जिले की अधिकांश दुकानों पर राशन का वितरण नहीं हो सका। वहीं जिन दुकानों पर मोदी और योगी के बिना फोटो वाले …
बरेली, अमृत विचार। आचार संहित लागू होने की वजह से सरकारी राशन की दुकानों पर खाद्यान का वितरण भी रुक गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोटो लगे होने से जिले की अधिकांश दुकानों पर राशन का वितरण नहीं हो सका। वहीं जिन दुकानों पर मोदी और योगी के बिना फोटो वाले पैकेट पहुंचे थे उन दुकानों पर राशन का वितरण शुरु करा दिया गया।
राशन कार्ड धारकों को मार्च माह तक एक किलो चना, नमक व तेल का वितरण निश्शुल्क किया जा रहा है। यह वितरण एक किलो के पैकेट में किया जा रहा है। अभी तक वितरण वाले पैकेट पर नरेंद्र मोदी व योगी आदित्यनाथ का फोटो लगा हुआ था। आचार संहिता को देखते हुए इस बार आधे खाद्यान्न में फोटो जबकि आधा बिना फोटो का भेजा गया है। पूर्ति विभाग के मुताबिक 6 जनवरी से शुरू हुए वितरण में अभी तक कुल 30 प्रतिशत राशनकार्ड धारकों को खाद्यान्न वितरण किया जा चुका है।
जबकि 70 प्रतिशत को किया जाना है। यही नहीं जिले में अभी 40 प्रतिशत चना, नमक व तेल के पैकेट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फोटो लगा वितरण के लिए शेष है। रविवार को भी जिले में अधिकांश दुकानों पर राशन का वितरण नहीं हो सका। जिला आपूर्ति अधिकारी नीरज सिंह ने बताया कि जिन दुकानों पर बिना फोटो वाला राशन पहुंचा है उनमें वितरण शुरू करा दिया गया है। जल्द ही सभी दुकानों पर राशन का वितरण शुरू करा दिया जाएगा।
