बरेली: खेल के लिए छात्रों को नहीं होगी संसाधनों की कमी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। खेल संसाधनों की कमी के कारण छात्रों को वंचित नहीं होना पड़ेगा। इस दिशा में राजकीय स्कूलों में पर्याप्त खेल संसाधनों को मुहैया कराने के लिए शासन ने 11.55 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त की है। इस धनराशि से 47 राजकीय माध्यमिक स्कूलों में खेल सामग्री का क्रय किया जाएगा। चयनित स्कूलों …

बरेली, अमृत विचार। खेल संसाधनों की कमी के कारण छात्रों को वंचित नहीं होना पड़ेगा। इस दिशा में राजकीय स्कूलों में पर्याप्त खेल संसाधनों को मुहैया कराने के लिए शासन ने 11.55 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त की है। इस धनराशि से 47 राजकीय माध्यमिक स्कूलों में खेल सामग्री का क्रय किया जाएगा। चयनित स्कूलों के लिए लगभग 25-25 हजार की धनराशि एसएमडीसी खातों में भेजी गई है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक खेल उपकरणों की खरीददारी जेम पोर्टल के माध्यम से करने के निर्देश दिए गए हैं।

स्कूलों में विभिन्न खेलों की तैयारी के लिए छात्रों और प्रशिक्षकों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। जनपद स्तर पर खेलों में स्कूली छात्रों का प्रदर्शन निखारने के लिए एक स्कूल एक खेल योजना की शुरूआत भी की गई है। इसके तहत छात्रों के मन मुताबिक चुनिंदा खेलों की सूची तैयार कराई जा रही है। इसके पीछे विभागीय अधिकारियों की मंशा है कि खेल के क्षेत्र में स्कूली छात्रों को प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक प्रतिभाग के लिए तैयार किया जा सके।

ज्यादा से ज्यादा छात्रों को खेल के प्रति प्रेरित करने के लिए यह प्रयास किया जा रहा है। ताकि जनपद के खिलाड़ी तैयार हों और राष्ट्रीय पटल पर प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। –डा. मुकेश कुमार सिंह, डीआईओएस, बरेली

संबंधित समाचार