दिल्ली में कोरोना का कहर जारी, एसीपी समेत पुलिस के 300 से अधिक कर्मी वायरस से संक्रमित
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि के बीच अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध शाखा) समेत दिल्ली पुलिस के 300 से अधिक कर्मी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ”300 से अधिक पुलिस कर्मी संक्रमित पाए गए हैं। वे …
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि के बीच अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध शाखा) समेत दिल्ली पुलिस के 300 से अधिक कर्मी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ”300 से अधिक पुलिस कर्मी संक्रमित पाए गए हैं।
वे बल की विभिन्न ईकाइयों से हैं और पृथक वास कर रहे हैं।” दिल्ली पुलिस में 80,000 से ज्यादा कर्मी हैं। हाल में दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने पुलिस कर्मियों के बीच कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की थी।
एसओपी के अनुसार, सभी पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के दौरान चेहरे पर मास्क लगाना, सामाजिक दूरी का पालन करना और उचित तरीके से हाथों को धोना/सैनेटाइज करना चाहिए। इसमें कहा गया है, ”जिन कर्मियों ने चिकित्सा वजहों से कोविड-19 रोधी टीके की खुराक नहीं ली है वे टीकाकरण के लिए फिर से चिकित्सकों की राय ले सकते हैं।”
इसे भी पढ़ें…
दिल्ली: तीन जेलों में कोरोना विस्फोट, 46 कैदी और 43 कर्मचारी पाए गए संक्रमित
