दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘मध्यम श्रेणी’ में दर्ज, एक्यूआई 115 रहा
नई दिल्ली। दिल्ली की वायु गुणवत्ता सोमवार को सुबह मध्यम श्रेणी में दर्जी की गई और न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से तीन डिग्री अधिक 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने हल्की-फुल्की बारिश और मध्यम कोहरे के साथ दिन भर आसमान पर बादल छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया है। वायु गुणवत्ता …
नई दिल्ली। दिल्ली की वायु गुणवत्ता सोमवार को सुबह मध्यम श्रेणी में दर्जी की गई और न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से तीन डिग्री अधिक 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने हल्की-फुल्की बारिश और मध्यम कोहरे के साथ दिन भर आसमान पर बादल छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया है।
वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) आज सुबह 115 दर्ज किया गया। रविवार को वायु गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में रही थी। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।
सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी का स्तर 95 प्रतिशत दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान रविवार को 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो सामान्य से चार डिग्री अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से सात डिग्री अधिक था।
इसे भी पढ़ें…
दिल्ली में कोरोना का कहर जारी, एसीपी समेत पुलिस के 300 से अधिक कर्मी वायरस से संक्रमित
