रायबरेली: जिले की पांच विधानसभाओं में 23 फरवरी को होगा मतदान, 1470 मतदान केंद्र और 2385 बनाए गए बूथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में विधानसभा चुनाव का आगाज कर दिया और उसी के साथ आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई। इसी के साथ प्रशासन एक्शन में आ गया और धारा 144 लागू करने के साथ कंट्रोल रूम बना दिया गया है। वहीं पुलिसकर्मी भी हरकत में आ गए। चेकिंग अभियान के साथ …

रायबरेली। निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में विधानसभा चुनाव का आगाज कर दिया और उसी के साथ आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई। इसी के साथ प्रशासन एक्शन में आ गया और धारा 144 लागू करने के साथ कंट्रोल रूम बना दिया गया है। वहीं पुलिसकर्मी भी हरकत में आ गए। चेकिंग अभियान के साथ शराब और असलहों की धरपकड़ तेज कर दी गई।

विधानसभा का चुनावी बिगुल बजते ही जिले में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं। आगामी 23 फरवरी को जिले की पांच विधानसभा सीटों पर वोटर अपने विधायक को चुनने के लिए मताधिकार का प्रयोग करेंगे।  जिले के अंतर्गत लगने वाली सलोन विधानसभा में 27 फरवरी को वोट डाले जाएंगे।

रायबरेली जिले की पांच विधानसभा सीटों के चुनाव के लिए 27 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। वर्ष 2017 की तुलना में 2022 में 94 हजार 258 नए मतदाताओं की हुई बढ़ोतरी हुई है। रायबरेली जिले की पांच विधानसभा सीटों सदर, ऊंचाहार, सरेनी, हरचंदपुर, बछरावां में 23 फरवरी को चुनाव होगा। एडीएम प्रशासन अमित कुमार ने बताया कि जिले में 23 फरवरी को मतदान होगा।

2017 के विधानसभा चुनाव में जिले में वोटरों की संख्या 19 लाख 80 हजार 362 थी, जबकि वर्ष 2022 में वोटरों की कुल संख्या 20 लाख 74 हजार 620 है। मतदान की सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। एसपी श्लोक कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनावों का ऐलान होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

चुनाव पर एक नजर

नामांकन प्रक्रिया शुरू- 27 जनवरी से

नामांकन प्रक्रिया पूरी- 3 फरवरी को

नामांकन पत्रों की जांच-  4 फरवरी

नामांकन पत्रों की वापसी,

चुनाव चिह्न आवंटन- 7 फरवरी

मतदान- 23 फरवरी, सलोन में 27 फरवरी

मतगणना- 10 मार्च

मतदान केंद्रों और बूथों की संख्या

बछरावां- 220-382

हरचंदपुर- 247-371

सदर- 226- 403

सलोन- 227- 393

सरेनी- 292- 444

ऊंचाहार- 258- 392

कुल- 1470- 2385

पढ़ें- दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘मध्यम श्रेणी’ में दर्ज, एक्यूआई 115 रहा

संबंधित समाचार